फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Separatist Shabbir Shah demand separate cell in Tihar

अलगाववादी नेता शब्बीर शाह ने मांगी जेल में अलग कोठरी

Tue, 30 Jun 2020 01:00 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
Separatist Shabbir Shah demand separate cell in Tihar
नई दिल्ली। अदालत ने कश्मीर के अलगाववादी नेता शब्बीर शाह की याचिका पर तिहाड़ जेल प्रशासन से जवाब मांगा है। शाह ने कोविड-19 महामारी के मद्देनजर अलग कोठरी देने का अनुरोध किया है। शाह आतंकवाद के लिए कथित तौर पर धन शोधन के दो अलग-अलग मामलों में न्यायिक हिरासत में है।
विज्ञापन

पटियाला हाउस अदालत के विशेष न्यायाधीश धर्मेंद्र राणा ने शब्बीर शाह की याचिका पर सुनवाई करते हुए तिहाड़ जेल अधीक्षक को नोटिस जारी कर एक जुलाई तक जवाब मांगा है। इस याचिका में शाह की वकील कौसर खान ने दलील दी कि शाह हृदय रोग समेत कई बीमारियों से ग्रसित हैं और उन्हें कोरोना संक्रमण होने का अधिक खतरा है। इसलिए जेल प्रशासन को शाह का इलाज कराने और अलग एक कोठरी देने का निर्देश दिया जाए।
विज्ञापन

याचिका में वकील ने कहा कि जेल नियमावली में महामारी की स्थिति में अस्थायी आवास उपलब्ध कराने का प्रावधान है। आतंकवादी संगठन के लिए कथित तौर पर फंडिंग के आरोप में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शाह को 25 जुलाई 2017 को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed