{"_id":"623b96b5ded8c86d891db009","slug":"separate-lanes-for-buses-and-heavy-vehicles-in-delhi-from-april-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"नया नियम : दिल्ली में एक अप्रैल से बसों और भारी वाहनों के लिए अलग लेन, उल्लंघन पर 10 हजार जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नया नियम : दिल्ली में एक अप्रैल से बसों और भारी वाहनों के लिए अलग लेन, उल्लंघन पर 10 हजार जुर्माना
Thu, 24 Mar 2022 03:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 24 Mar 2022 03:22 AM IST
सार
विभाग के बयान के मुताबिक, यातायात पुलिस और परिवहन विभाग सुबह 8 से रात 10 बजे तक इस नियम का पालन कराएंगे। इस समय सीमा के बाद दूसरे वाहन इस लेन पर चलाए जा सकते हैं।
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : शुभम बंसल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग ने 1 अप्रैल से बसों और भारी वाहनों के लिए अलग लेन पर चलने का सख्त नियम बनाया है। पहले चरण में राजधानी की 46 में से 15 चुनिंदा सड़कों पर विशेष लेन पर नहीं चलने वाले वाहन चालकों को 10 हजार रुपये तक जुर्माना और छह माह कैद की सजा होगी।
विज्ञापन
विभाग के बयान के मुताबिक, यातायात पुलिस और परिवहन विभाग सुबह 8 से रात 10 बजे तक इस नियम का पालन कराएंगे। इस समय सीमा के बाद दूसरे वाहन इस लेन पर चलाए जा सकते हैं। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम, 1988 और दिल्ली पार्किंग स्थल प्रबंधन नियम, 2019 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन