फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Section 144 imposed around Yamuna amid threat of flood in Delhi

दिल्ली में उफान पर यमुना: किनारे जाने पर लगी पाबंदी, इन इलाकों में धारा 144 लागू

Wed, 12 Jul 2023 07:14 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 12 Jul 2023 07:14 PM IST
सार

दिल्ली पुलिस ने बुधवार दोपहर ऑर्डर की जानकारी देते हुए कहा कि यमुना के किनारों पर भीड़ जुटाने, नहाने और पूजा पाठ पर पाबंदी लगी है। आधा किलोमीटर तक ये आदेश जारी रहेगा।

विज्ञापन
Section 144 imposed around Yamuna amid threat of flood in Delhi
निचले इलाकों में पहुंचा यमुना का पानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में यमुना उफान पर है। ऐसे में खतरा बढ़ गया है। ताजा हालात को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने यमुना के आसपास धारा 144 लागू कर दी। आदेश में कहा गया है कि खतरे को देखते हुए यमुना किनारे से आधा किलोमीटर पहले ही आम लोगों के वहां जाने पर पाबंदी लगा दी गई है। यमुना किनारे रहने वाले लोगों को भी तुरंत सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
Trending Videos

इन इलाकों में लागू रहेगी धारा 144
दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल हालात को देखते हुए आदेश की अवधि 30 दिन है। 12 जुलाई से 10 अगस्त के बीच राजधानी में सभी जगह जहां से यमुना गुजरती है, उसके आसपास यह आदेश लागू रहेगा। सरकारी आदेश को न मानने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन चीजों पर रहेगी पाबंदी
दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आदेश में कहा गया है कि यमुना किनारे से आधा किलोमीटर तक के लिए यह आदेश जारी रहेगा। इस बीच कोई भी व्यक्ति न तो यमुना किनारे भीड़ जुटाएगा। इसके अलावा वहां पर नहाने, छलांग लगाने या पूजा-पाठ पर पाबंदी लगा दी गई है। पुलिस बचाव दल के साथ मिलकर लगातार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल रही है।

विज्ञापन

दिल्ली के कई गांवों में घुसा पानी
अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल दिल्ली के लिए यह बड़ा खतरा है। यमुना नदी में खतरे का निशान 205.33 मीटर है। बुधवार शाम तक पानी 207.80 मीटर तक पहुंच गया था। कई कालोनियों के अलावा गांवों में पानी घुस गया है। हालात और खतरे को देखते फिलहाल ऐसा करना जरूरी था। पुलिस ने लोगों से नियम को मानने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed