{"_id":"607d4e71948aa43fea0126fe","slug":"sdmc-challans-954-people-for-violating-covid-guidelines-during-weekend-curfew-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीकेंड कर्फ्यू: एसडीएमसी ने काटे 954 लोगों के चालान, नियम उल्लंघन करने वालों पर दिखाई सख्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीकेंड कर्फ्यू: एसडीएमसी ने काटे 954 लोगों के चालान, नियम उल्लंघन करने वालों पर दिखाई सख्ती
Mon, 19 Apr 2021 03:03 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Mon, 19 Apr 2021 03:03 PM IST
सार
2000 सार्वजनिक स्थलों पर सोडियम हाइपोक्लोराइड का छिड़काव। ऑटो टिप्परों से उठाया जा रहा है कोरोना संक्रमितों के घर का कूड़ा। एसडीएमसी ने पिछले तीन दिन में 954 ऐसे लोगों के चालान काटे।
विज्ञापन
दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू के दौरान सख्ती
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना-संबंधी दिशा निर्देशों का पालन नहीं करने वालों पर दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) की ओर से सख्त कार्रवाई की जा रही है। सामाजिक दूरी का पालन नहीं करने और बिना मास्क बाहर घूमने वालों के चालान किए जा रहे है। एसडीएमसी ने पिछले तीन दिन में 954 ऐसे लोगों के चालान काटे हैं।
विज्ञापन
एसडीएमसी की महापौर अनामिका ने बताया कि लोगों की लापरवाही को देखते हुए हमें सख्त कार्रवाई करनी पड़ रही है। लेकिन हम विभिन्न माध्यमों से नागरिकों को जागरूक करने का भी प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
वीकेंड कर्फ्यू के दौरान एसडीएमसी ने सेनेटाइजेशन अभियान को तेज कर दिया है। महापौर ने जानकारी दी कि लगभग 2000 सार्वजनिक स्थलों, जिसमें बाजार, बस स्टैंड, एटीएम, बैंक, अस्पताल, डिस्पेंसरी, पॉली क्लीनिक, पुलिस स्टेशन इत्यादि शामिल हैं, को सेनेटाइज किया गया है।
विज्ञापन
निगम के सफाई सैनिकों व फील्ड वर्करों द्वारा यह कार्य किया जा रहा है। इस कार्य में टैंकरों और जेटिंग मशीनों को भी लगाया गया है। ताकि बड़े स्तर पर सोडियम हाइपोक्लोराइड सोल्यूशन का छिड़काव किया जा सके।
एसडीएमसी के सभी जोनों के अंदर कोरोना संक्रमित मरीजों के घरों से प्रतिदिन आटो टिप्परों से कूड़ा उठाया जा रहा है। कोरोना संक्रमित मरीजों के घरों से बायोमेडिकल वेस्ट उठाने के लिए दक्षिणी निगम ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है।