फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Scooty rider injured after neck cut from Chinese manjha near Yamuna bridge on Vikas Marg

दिल्ली में 'अदृश्य' मौत: स्कूटी पर जा रहा था पीड़ित, चाइनीज मांझे से गर्दन कटी; जानें बेचने पर कितनी है सजा

Sat, 22 Jul 2023 10:47 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 22 Jul 2023 10:47 PM IST
सार

स्कूटी पर यमुना पुल से आईटीओ की तरफ जा रहे अमरजीत सिंह की गर्दन में चाइनीज मांझा लिपट गया। जिसकी वजह से वह घायल हो गए। लेकिन उनकी जान बाल-बाल बच गई।

विज्ञापन
Scooty rider injured after neck cut from Chinese manjha near Yamuna bridge on Vikas Marg
अमरजीत की हादसे में चाइनीस मांजे से गर्दन कटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में चाइनीज मांझे का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को पश्चिम विहार में मांझे की चपेट में आने से सात साल की बच्ची की मौत हो गई थी। अब शनिवार सुबह स्कूटी पर यमुना पुल से आईटीओ की तरफ जा रहे अमरजीत सिंह (49) की गर्दन में चाइनीज मांझा लिपट गया। गर्दन कटने का अहसास होते ही उन्होंने स्कूटी रोक दी। अमरजीत को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, ईस्ट गुरु अंगद नगर निवासी अमरजीत सुबह बेटे जसमीत सिंह को लेकर चाणक्यपुरी स्थित क्रिकेट अकादमी जा रहे थे। विकास मार्ग पर यमुना पुल से पहले अचानक उनकी गर्दन पर मांझा लिपट गया। गर्दन कटने का अहसास होते ही अमरजीत ने स्कूटी एक ओर रोक दी। अमरजीत की गर्दन से खून बह रहा था। बेटे ने गले में फंसा मांझा हटाया और नजदीकी अस्पताल ले गया। घटना के बाद अमरजीत ने बताया कि हादसे में उनकी जान बच गई, लेकिन घाव गहरा है। अमरजीत शकरपुर थाने पहुंचे और बयान दर्ज कराया। पुलिस ने उनकी शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच साल की हो सकती है सजा
दिल्ली पुलिस ने बृहस्पतिवार को चाइनीज मांझा बेचने और इस्तेमाल करने वालों को सावधान करते हुए कहा था कि ऐसा करने पर पांच साल की सजा और एक लाख जुर्माना हो सकता है।

विज्ञापन

मांझा बेचने वालों के खिलाफ करवाई मुनादी
पुरानी दिल्ली के हौजकाजी स्थित लाल कुआं और दूसरे इलाकों में शनिवार को दिल्ली पुलिस ने चाइनीज मांझा बेचने वालों और खरीदने वालों के खिलाफ लाउडस्पीकर पर मुनादी कराई। पूरे इलाके में घूम-घूमकर पुलिस अधिकारी ने बताया कि मांझा बेचना और खरीदना दोनों ही गैरकानूनी है। आदेश न मानने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

चाइनीज मांझा बेचते दो गिरफ्तार
कृष्णा नगर में चाइनीज मांझा बेचने के आरोप में पुलिस ने उत्कर्ष (22) और यश (22) को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने 43 चरखियां बरामद की हैं। पुलिस ने दोनों को धोड़े वाले मंदिर के सामने वाली दुकान से गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed