फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Schools will not open in Delhi at present

दिल्ली में फिलहाल नहीं खुलेंगे स्कूल

Fri, 27 Nov 2020 12:29 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 12:29 AM IST
विज्ञापन
Schools will not open in Delhi at present
नई दिल्ली। स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का कहना है कि राजधानी में फिलहाल स्कूल खोलने का कोई विचार नहीं है। जल्द ही वैक्सीन आने वाली है। सरकार बच्चों की सुरक्षा को लेकर जब तक पूरी तरह आश्वस्त नहीं होगी तब तक स्कूल नहीं खुलेंगे। उनकी सुरक्षा अहम है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के वर्तमान हालात पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा की दिल्ली में कोरोना की संक्रमण दर लगातार कम होती जा रही है। एक समय यह दर 15 फीसदी तक पहुंच गई थी, जो अब 10 फीसदी से कम हो गई है। संक्रमण दर में कमी आने का मतलब है कि कोरोना की तीसरी लहर के चरम ढल रहा है।
विज्ञापन

इससे पहले उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा था कि कोरोनो वायरस महामारी के कारण बंद राजधानी के स्कूल तब तक फिर से खुलने की संभावना नहीं है, जब तक कोरोना की वैक्सीन उपलब्ध नहीं हो जाती। गौरतलब है कि लॉकडाउन के बाद देश की सभी शिक्षण संस्थाएं बंद हो गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed