फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   School students visited an exhibition on the life of PM Modi in the Vidhan Sabha.

Delhi News: विधानसभा में स्कूली छात्रों ने देखी पीएम मोदी के जीवन पर लगी प्रदर्शनी

Mon, 29 Sep 2025 07:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 07:04 PM IST
विज्ञापन
School students visited an exhibition on the life of PM Modi in the Vidhan Sabha.
स्कूली छात्रों ने देखी पीएम मोदी के जीवन पर लगी प्रदर्शनी
विज्ञापन




-पीएम मोदी के जीवन संघर्ष से प्रेरणा देने के लिए लघु फिल्म चलो जीते हैं दिखाई



अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
विधानसभा में सोमवार को स्कूली छात्रों को प्रधानमंत्री मोदी के जीवन पर लगी प्रदर्शनी सेवा ही संकल्प, राष्ट्र ही प्रेरणा दिखाई गई। उन्हें भारत के इतिहास, राजनीति, नेतृत्व और सेवाभाव से परिचित कराया गया। विधानसभा के उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट ने छात्रों को प्रदर्शनी को समझने में मदद की। उन्हें विधानसभा भवन की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि समझाई।



करावल नगर के वीर सावरकर कॉम्प्लेक्स राजकीय बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, किराड़ी राजकीय सर्वोदय कन्या विद्यालय व अन्य पब्लिक स्कूलों के छात्र, छात्राओं ने इस प्रदर्शनी को देखा। बच्चों ने प्रदर्शनी को करीब से समझने में दिलचस्पी दिखाई। इन्हें सेवा, समर्पण और राष्ट्र पहले की भावना से प्रेरित किया गया। प्रधानमंत्री मोदी की दूरदृष्टि और उनके आदर्शों के मूल्य बताए गए। इसके बाद छात्रों ने प्रधानमंत्री मोदी के बचपन और जीवन के शुरुआती दिनों पर आधारित लघु फिल्म चलो जीते हैं भी देखी। इस फिल्म ने विद्यार्थियों को सादगी, धैर्य और लोगों की सेवा के प्रति समर्पण जैसे जीवन मूल्यों से प्रेरित किया गया। विधानसभा उपाध्यक्ष ने कहा विधानसभा में इस तरह की पहल आगे भी जारी रहेगी। दिल्ली के युवाओं में जागरूकता, देशभक्ति और एक सक्रिय नागरिक की भूमिका निभाने की भावना जगाते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed