फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Saturday was the hottest day in the world, breaking the record of the last two years.

Delhi News: बीते 2 साल का रिकॉर्ड टूटा, शनिवार रहा सबसे गर्म दिन

Sat, 28 Feb 2026 10:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 10:20 PM IST
विज्ञापन
Saturday was the hottest day in the world, breaking the record of the last two years.
शनिवार को अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली।
बारिश नहीं होने और मौसम शुष्क रहने से इस बार गर्मी ने जल्दी दस्तक दे दी है। आलम यह है कि फरवरी में ही गर्मी ने पसीने छुड़ा दिए हैं। ऐसे में बीते 2 साल के बाद शनिवार का दिन सबसे गर्म दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के आकंड़ों के अनुसार, साल 2025 में 26 फरवरी को दिन का तापमान 32.4 और 19 फरवरी 2024 में 29.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दूसरी ओर शनिवार को अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का भी सबसे अधिक पारा रहा। इसके अलावा, मौसम विभाग के आकंड़ों पर नजर डालें तो इस बार का फरवरी माह का औसत दिन का तापमान बीते 2 साल में अधिक दर्ज किया गया। इस बार अधिकतम तापमान 27.1 रहा। वहीं, साल 2025 में 26.7 और साल 2024 में 24.4 रिकॉर्ड किया गया। दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 86 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 23 प्रतिशत रही। मौसम विभाग के अनुसार, रिज में 16.1, आया नगर में 15.8 और लोधी रोड में 15.7 और पालम में 16 न्यूनतम पारा दर्ज किया गया।
विज्ञापन


अगले हफ्ते मौसम रहेगा साफ
दिल्ली में अगले हफ्ते मौसम मुख्य रूप से साफ रहने की संभावना है। सुबह के समय हल्की धुंध के साथ दिन के दौरान कभी-कभी तेज हवाएं चल सकती हैं। 1 मार्च से 6 मार्च तक मौसम मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान है। 1 और 2 मार्च को अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 14 से 16 डिग्री के बीच रहेगा। 3 मार्च को तापमान में हल्की बढ़ोतरी के साथ अधिकतम 32 से 34 डिग्री और न्यूनतम 14 से 16 डिग्री रहने की संभावना है। 4 से 6 मार्च के बीच अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री और न्यूनतम 15 से 18 डिग्री के आसपास रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed