{"_id":"61f93847d0701e3f9a7a88a9","slug":"sarojini-nagar-murder-case-police-arrested-shop-owner-his-nephew-and-friend","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खौफनाक: प्रेमबीर और शमशेर के थे समलैंगिक संबंध, इस बात से खफा दुकान मालिक ने रची थी हत्या की साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खौफनाक: प्रेमबीर और शमशेर के थे समलैंगिक संबंध, इस बात से खफा दुकान मालिक ने रची थी हत्या की साजिश
Tue, 01 Feb 2022 07:10 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 01 Feb 2022 07:10 PM IST
सार
सरोजनी नगर में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने युवक के दुकान मालिक, उसके भतीजे व दोस्त को गिरफ्तार किया है। दुकान मालिक ने ही भतीजे व उसके दोस्त के साथ मिलकर युवक की हत्या की थी।
विज्ञापन
Sarojini Nagar murder case
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के सरोजनी नगर पुलिस ने सरोजनी नगर मार्केट के पास 29 जनवरी को मिले युवक शमशेर खान उर्फ अली(22) की हत्या की गुत्थी को 40 घंटे में सुलझाने का दावा करते हुए उसके दुकान मालिक प्रेमबीर उर्फ प्रेमी, उसके खुर्जा निवासी भतीजे पविंदर व उसके दोस्त रोहित को गिरफ्तार कर लिया है।
प्रेमबीर(36) के शमशेर खान से समलैंगिक संबंध थे। शमशेर ने इस संबंधों को अश्लील वीडियो बना ली थी और प्रेमबीर को ब्लैकमेल करने लगा था। शमशेर प्रेमबीर से चार लाख रुपये ले चुका था और दो लाख रुपये की मांग कर रहा था। इस कारण प्रेमबीर ने भतीजे पविंदर के साथ शमशेर खान की हत्या की साजिश रची थी।
दक्षिण-पश्चिमी जिला डीसीपी गौरव शर्मा के अनुसार, झारखंड निवासी शमशेर खान उर्फ अली(22) का शव सरोजनी नगर मार्केट में निर्माणाधीन साइट पर 29 जनवरी को पड़ा मिला था। मामले की जांच के लिए पुलिस ने जांच शुरू की। जांच में पता लगा कि अली उत्तम नगर निवासी प्रेमबीर उर्फ प्रेमी की सरोजनी नगर मार्केट स्थित दुकान पर काम करता था। जांच में यह पता लगा कि अली के प्रेमबीर के साथ समलैंगिक संबंध थे। अली ने इन संबंधों की अश्लील वीडियो बना ली थी।
विज्ञापन
ऐसे में अली अपने मालिक से दो लाख रुपये की मांग कर रहा था। पैसे नहीं देने पर वह वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा था। जांच में ये भी पता लगा कि अली को आखिरी बार प्रेमबीर के साथ देखा गया था। प्रेमबीर सीसीटीवी फुटेज में सरोजनी नगर मेट्रो स्टेशन के पास उस जगह पर देखा गया था, जहां से कुछ दूरी पर अली का शव मिला था। जांच के बाद प्रेमबीर, उसके गांव बगडई, खुर्जा यूपी निवासी पविंदर(21) और उसके दोस्त रोहित(22) को गिरफ्तार कर लिया गया।

अली की हत्या को ऐसे अंजाम दिया गया
ब्लैकमेलिंग से परेशान प्रेमबीर ने अली की हत्या की साजिश रची। उसने खुर्जा से अपने भतीजे पविंदर को दिल्ली बुलाया। पविंदर दोस्त रोहित के साथ टैक्सी बुक कर 28 जनवरी को दिल्ली आया। इन्होंने युसूफ सराय में गेस्ट हाउस स्मार्ट इन में कमरा बुक किया। यहां के सीसीटीवी फुटेज में पविंदर व रोहित ट्रॉली बैग लेकर गेस्ट हाउस के अंदर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
रात करीब साढ़े आठ बजे प्रेमबीर अली को लेकर गेस्टहाउस पहुंच गया। ये दोनों भी सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहे हैं। गेस्टहाउस में प्रेमबीर व रोहित ने अली को पकड़ लिया, जबकि पविंदर ने रस्सी से गला दबाकर अली की हत्या कर दी। बाद में मफलर से गला दबा दिया था।
ट्राली बैग में रखकर शव को रखा था
हत्या करने के बाद इन्होंने अली का शव ट्रॉली बैग में रखा। जब अली का शव बैग में नहीं आया तो इन्होंने उसके जूते व जैकेट उतारी और शव को ट्रॉली बैग में रखा। इसके बाद खुर्जा से लाई गई टैक्सी में ही ट्रॉली बैग को रखकर सरोजनी नगर मेट्रो स्टेशन के पास फेंक दिया था। प्रेमबीर की निशानदेही पर उत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन के पास से अली का सामान व पविंदर की निशानदेही पर ट्रॉली बैग व पीड़ित की कैप बरामद कर ली। पुलिस ने पविंदर व रोहित को खुर्जा से गिरफ्तार किया है।
शमशेर को पहले भी मारना चाहते थे
आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने 19 जनवरी को अली को गुपचुप तरीके से मारने की योजना बनाई थी, लेकिन पुलिस की भारी तैनाती को देखकर अपनी साजिश टाल दी थी। इसके बाद 28 और 29 जनवरी की मध्यरात्रि में इसे अंजाम दिया। टैक्सी चालक पहाडग़ली, खुर्जा यूपी निवासी अजय(24) भी जांच में शामिल हो गया है। आरोपियों ने उसे बताया था कि वह ट्रॉली बैग में कपड़े ले जा रहे हैं। पविंदर स्नातक कर रहा है।