{"_id":"61f974f12dba7138796ff56f","slug":"sant-samaj-protested-against-demolition-of-temple-in-shalimar-bagh-demanding-reconstruction","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: शालीमार बाग में मंदिर तोड़े जाने के विरोध में संत समाज ने किया प्रदर्शन, पुनर्निर्माण की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: शालीमार बाग में मंदिर तोड़े जाने के विरोध में संत समाज ने किया प्रदर्शन, पुनर्निर्माण की मांग
Tue, 01 Feb 2022 11:29 PM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार
Updated Tue, 01 Feb 2022 11:29 PM IST
सार
प्रकोष्ठ के संयोजक करनैल सिंह ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि गणतंत्र दिवस पर जब सभी दिल्लीवासी भारत के राष्ट्रीय तिरंगे को फहरा रहे थे उसी वक्त स्थानीय आप विधायक वंदना कुमारी स्वयं के लाभ के लिए मंदिर तोड़वाने का अपराध कर रही थी।
विज्ञापन
भाजपा।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
प्रदेश भारतीय जनता पार्टी मंदिर प्रकोष्ठ ने शालीमार बाग स्थित राधाकृष्ण मंदिर को एनजीओ को देने का आरोप आप विधायक वंदना कुमारी पर लगाया है। कहा है कि मंदिर की जमीन अपने एनएजीओ को देने के लिए तोड़ा गया। इसे लेकर साधु-संतों के साथ मंदिर प्रकोष्ठ के भाजपा नेताओं ने विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली सरकार से मंदिर के पुनर्निर्माण की मांग की।
विज्ञापन
प्रकोष्ठ के संयोजक करनैल सिंह ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि गणतंत्र दिवस पर जब सभी दिल्लीवासी भारत के राष्ट्रीय तिरंगे को फहरा रहे थे उसी वक्त स्थानीय आप विधायक वंदना कुमारी स्वयं के लाभ के लिए मंदिर तोड़वाने का अपराध कर रही थी।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी हमेशा ही हिंदू विरोधी रही है और चुनावों में विशेष समूह के वोट बैंक के लिए हिंदुओं को प्रताड़ित करने के अलावा मंदिरों को तोड़ने का काम करती रही है। उन्होंने कहा कि मंदिर तोड़ना दिल्ली और देश के करोड़ों लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ है। इसलिए केजरीवाल सरकार को मंदिर का पुनर्निर्माण बिना कोई देरी किये करना चाहिए।
विज्ञापन
प्रदर्शन के बाद प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष राजीव बब्बर, केशवपुरम के जिलाध्यक्ष राजकुमार भाटिया को साधु-संतों ने जूस पिलाकर उनके अनशन को तुड़वाया। प्रदर्शन में 101 वर्ष के स्वामी श्री दया नंद पाताल बाबा ने भी भाग लिया।