{"_id":"5f6507708ebc3e98186d87eb","slug":"sanjay-singh-will-leave-lucknow-from-delhi-on-20-to-arrest-ashram-news-noi537120067","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिरफ्तारी देने 20 को दिल्ली से लखनऊ रवाना होंगे संजय सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिरफ्तारी देने 20 को दिल्ली से लखनऊ रवाना होंगे संजय सिंह
विज्ञापन
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) सांसद संजय सिंह ने एक बार फिर उत्तर प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगाया है। साथ ही चेतावनी दी है कि जनता की आवाज उठाना अगर देशद्रोह है तो यूपी सरकार उनको गिरफ्तार कर ले। सांसद ने कहा कि ऐसा न होने की सूरत में वह 20 सितंबर को गिरफ्तारी देने लखनऊ जाएंगे। हालांकि, उनका कहना है कि उनके उठाए गए मसलों का संसद में कांग्रेस, टीएमसी, एसपी, शिवसेना, आरजेडी, टीआरएस, टीडीपी, डीएमके, अकाली दल, एनसीपी और दूसरे सांसदों ने समर्थन किया है। यही नहीं, राज्यसभा के सभापति ने भी सदन को सुनिश्चित किया है कि इस मामले की जांच कराई जाएगी।
पार्टी दफ्तर में शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए आप सांसद ने कहा कि उन्होंने यूपी में ब्राह्मणों और दलितों के खिलाफ हिंसा और अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाई थी। यही नहीं, महामारी के समय कोरोना किट की खरीद में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई है। इससे नाराज होकर यूपी सरकार ने उनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया। यही नहीं, बीते तीन महीने में यूपी पुलिस ने करीब 13 मुकदमे उन पर किए हैं।
संजय सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी पीड़ा देश के सर्वोच्च सदन में सभापति के सामने रखी है। साथ ही उनसे गुजारिश की है कि अगर वह देशद्रोही हैं तो उनको जेल में डाल दिया जाए। संजय सिंह ने बताया कि सदन में सवाल उठाने के बाद 12 अलग-अलग राजनीतिक दलों के 37 सांसदों ने मेरा समर्थन किया। साथ ही सभापति ने आश्वासन दिया कि इस मामले की पूरी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
संजय सिंह ने बताया कि उनके खिलाफ मामला इसलिए दर्ज किया गया है कि उन्होंने समाज के बड़े समुदाय के उत्पीड़न का मसला उठाया। ऑक्सीमीटर में भ्रष्टाचार का खुलासा किया। उन्होंने सवाल किया कि यूपी के मुख्यमंत्री को बताना चाहिए कि 800 रुपये का ऑक्सीमीटर 5000 रुपये में, 1600 रुपये का थरमामीटर 13000 रुपये में क्यों खरीदा? उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में आजकल चल रहे अपराधों के मामले में जब हमने एक सर्वे कराया था। इसमें 63 प्रतिशत लोग मानते हैं कि यूपी सरकार जातिवादी सरकार है। संजय सिंह ने कहा कि वह इस तरह के मुकदमों से डरने वाले नहीं हैं। उत्तर प्रदेश में हो रहे अत्याचार, हत्या, लूट व भ्रष्टाचार के मामले उठाते रहेंगे।