{"_id":"616aff78ad0a5f75f21eac0f","slug":"ruckus-between-two-communities-in-dabri-with-sticks-swords-6-injured-ashram-news-noi6107355125","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाबड़ी में दो समुदायों के बीच बवाल लाठी-डंडे, तलवार चले, 6 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाबड़ी में दो समुदायों के बीच बवाल लाठी-डंडे, तलवार चले, 6 घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। डाबड़ी इलाके में शुक्रवार रात बिंदापुर जेजे कालोनी के पास टेंपो का पहिया अजहर नामक युवक के पैर पर चढ़ने के बाद दो समुदायों में बवाल हो गया। इसके बाद करीब एक घंटे तक लाठी डंडे और तलवार जमकर भांजे गए। दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर पथराव भी किया। इसमें छह से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। सूचना पर अधिकारियों ने अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया और हल्का बल प्रयोग कर सभी को खदेड़ दिया। दंगा करने व हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर पुलिस ने 28 लोगों को हिरासत में लिया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को बिंदापुर जेजे कॉलोनी के पास रावण दहन चल रहा था। यहां पास में रहने वाले जीतू का डीजे लगा था। समारोह के बाद रात करीब साढ़े दस बजे जीतू टेंपो पर डीजे का सामान ले जाने लगा। इसी दौरान टेंपो का पहिया अजहर के पैर पर चढ़ गया। उसने जीतू की पिटाई कर दी। जीतू घर पहुंचा और अपने पिता ललित, भाई सन्नी, मां कमला और भाभी हंसा को लेकर पहुंच गया। उधर, अजहर की तरफ से भी काफी लोग जमा हो गए।
कहासुनी के बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट में जीतू पक्ष के ललित, कमला, सन्नी व हंसा घायल हुए। अजहर गुट के भी दो लोग घायल हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर सभी को खदेड़ा। इसके बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर हंगामे में शामिल 28 लोगों को हिरासत में लिया।
विज्ञापन
दो समुदायों के बीच बवाल के बाद इलाके में तनाव है। इसे देखते हुए पुलिस सतर्क है। बिंदापुर जेजे कॉलोनी में भारी संख्या में पुलिस और अर्धसैनिक बलों को तैनात कर दिया गया है। जेजे कॉलोनी में आने-जाने वालों से पूछताछ भी की जा रही है।
जीतू के पिता ललित ने आरोप लगाया कि अजहर की ओर से आए दबंगों ने घरों से लोगों को खींच-खींच कर बाहर निकाला और उनकी पिटाई की। ललित के मुताबिक, पहले जीतू की पिटाई की गई। वे मौके पर पहुंचे तो समीर नाम के युवक ने उनकी पिटाई कर दी। वे घर लौटे तो अजहर की ओर से जमा पचास से ज्यादा युवकों ने लोगों को घर से निकाल-निकाल कर पीटना शुरू कर दिया।