{"_id":"68ea6a4b685e97925f04464a","slug":"rpf-will-give-the-message-of-drug-free-society-in-half-marathon-ashram-news-c-340-1-del1004-108176-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: हाफ मैराथन में नशामुक्त समाज का संदेश देगी आरपीएफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: हाफ मैराथन में नशामुक्त समाज का संदेश देगी आरपीएफ
विज्ञापन
आरपीएफ का 26 सदस्यीय दल मैराथन में लेगा हिस्सा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की 26 सदस्यीय टीम 12 अक्तूबर को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित होने वाली हाफ मैराथन 2025 में हिस्सा लेगी। इसके माध्यम से दल की तरफ से नशा मुक्त समाज का संदेश देकर युवाओं को जागरूक किया जाएगा।
आरपीएफ के अनुसार मैराथन में हिस्सा लेने वाले दल में विभिन्न पदों के 26 अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं, जिनमें दो गजेटेड अधिकारी, चार अधीनस्थ अधिकारी और पांच महिला प्रतिभागी भी हैं। इस वर्ष आरपीएफ टीम की थीम ऑपरेशन नार्कोस आरपीएफ अगेंस्ट ड्रग ट्रैफिकिंग रखी गई है। इसका उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से जागरूक करना और रेलवे नेटवर्क के माध्यम से मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए आरपीएफ के प्रयासों को रेखांकित करना है। मैराथन की तैयारी के लिए 10 अक्तूबर को कर्तव्य पथ पर अभ्यास सत्र किया गया। इस दौरान आरपीएफ की महानिदेशक सोनाली मिश्रा ने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया।