{"_id":"5f1b33558ebc3e63b37675c9","slug":"roads-leading-to-minto-road-will-be-closed-if-more-than-45-cm-of-waterlogging-occurs-ashram-news-noi5255478160","type":"story","status":"publish","title_hn":"45 सेमी से अधिक जलभराव होने पर मिंटो रोड जाने वाले रास्ते हों जाएंगे बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
45 सेमी से अधिक जलभराव होने पर मिंटो रोड जाने वाले रास्ते हों जाएंगे बंद
Sat, 25 Jul 2020 04:54 AM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 04:54 AM IST
विज्ञापन
Minto Bridge, Delhi
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानसून सीजन में मिंटो रोड पर 45 सेमी से अधिक जलभराव हुआ तो यहां आने वाले सभी रास्तों को बंद कर दिया जाएगा। यह जानकारी लोक निर्माण विभाग ने दी है। आदेश नहीं मानने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विभाग की ओर से शुक्रवार को जारी एक ज्ञापन में कहा गया है कि बारिश के मौसम में मिंटो रोड पुल के नीचे पानी जमा होने की समस्या रहती है। इसको देखते हुए विभाग को उचित पंपिंग व्यवस्था करने की भी कहा गया है। साथ ही यदि जलजमाव 45 सेंटीमीटर से ऊपर बढ़ जाता है तो सड़क को बैरिकेडिंग कर बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
इसके लिए पीडब्ल्यूडी के कार्यकारी अभियंता और दिल्ली पुलिस के अधिकारी आपस में संपर्क में रहेंगे। गौरतलब है कि रविवार को राजधानी में मूसलाधार बारिश की वजह से मिंटो रोड पुल के नीचे जमा पानी में डूबने से एक मिनी टेंपो के चालक की मौत हो गई थी।
विज्ञापन