{"_id":"61f97c39e311ca1e5f0a85fc","slug":"road-rage-in-delhi-firing-in-angoori-bagh-incident-caught-on-cctv-camera","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में रोडरेज: अंगूरी बाग में अंधाधुंध फायरिंग, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात, पुलिस को मिला आरोपियों का सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में रोडरेज: अंगूरी बाग में अंधाधुंध फायरिंग, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात, पुलिस को मिला आरोपियों का सुराग
Wed, 02 Feb 2022 12:10 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 02 Feb 2022 12:10 AM IST
सार
उत्तरी दिल्ली के कोतवाली इलाके में रोडरेज का मामला सामने आया है। यहां अंगूरी बाग में एक आरोपी को टक्कर लगने के बाद पीड़ितों ने पकड़ लिया था, पीड़ित स्कूटी सही कराने की बात कर रहे थे। स्कूटी सवार युवक ने अपने भाई को कॉल कर दिया। कुछ ही देर बाद आरोपी का भाई कुछ लड़कों के साथ वहां पहुंचा। आते ही आरोपी ने पांच-छह राउंड गोलियां चला दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
उत्तरी दिल्ली के कोतवाली इलाके में रोडरेज की घटना के दौरान गोलियां चलने के मामले में पुलिस ने आरोपियों का सुराग लगने का दावा है। पुलिस का कहना है कि तीन टीमें आरोपियों की तलाश कर रही हैं। हमले में घायल हुए आबिद (38) के अलावा अमर उर्फ निक्कू और मोहम्मद दिलफराज का एलएनजेपी अस्पताल में इलाज जारी है। अमन की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी। उसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक मोहम्मद शाहिद (32) परिवार के साथ अंगूरी बाग, जमुना बाजार इलाके में रहते हैं। इनका कश्मीरी गेट इलाके में ऑटो पार्ट्स सप्लाई करने का काम है। सोमवार रात करीब 10 बजे यह अपने भाई आबिद के साथ कश्मीरी गेट से स्कूटी पर घर लौट रहे थे। इस बीच अंगूरी बाग के पास पहुंचने पर रांग साइड से आ रही एक अन्य स्कूटी ने इनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। उस पर दो युवक सवार थी।
विज्ञापन
शाहिद की स्कूटी में काफी नुकसान हो गया। शाहिद और आबिद ने दोनों लड़कों को पकड़ लिया और कहासुनी के बाद स्कूटी ठीक कराने के लिए कहने लगे। मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। इस बीच स्कूटी सवार युवक ने अपने भाई को कॉल कर दिया।
विज्ञापन
कुछ ही देर बाद आरोपी का भाई कुछ लड़कों के साथ वहां पहुंचा। आते ही आरोपी ने पांच-छह राउंड गोलियां चला दी। एक गोली शाहिद के भाई, पड़ोसी अमन उर्फ निक्कू व राहगीर दिलफराज को लग गई। आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की तलाश कर रही है। कोतवाली थाने में हत्या के प्रयास व अवैध हथियार का मामला दर्ज कर लिया गया है।