{"_id":"6250c671dd45a849303fb6bf","slug":"road-built-in-four-days-for-reception-of-son-of-the-bureaucrat","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: नौकरशाह के बेटे के रिसेप्शन के लिए चार दिन में बना दी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: नौकरशाह के बेटे के रिसेप्शन के लिए चार दिन में बना दी सड़क
Sat, 09 Apr 2022 05:05 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 09 Apr 2022 05:05 AM IST
सार
इलाके में बाजार व रिहायशी इलाके में सड़क की जर्जर स्थिति पर अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे। हाईकोर्ट ने इस आरोप पर दिल्ली सरकार, जल बोर्ड व नगर निगम को नोटिस जारी जवाब मांगा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोदी रोड इलाके में एक नौकरशाह के बेटे की रिसेप्शन के लिए दक्षिणी निगम ने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर 4 दिन में करोड़ों रुपये खर्च कर सड़क बना दी।
विज्ञापन
वहीं, साथ के इलाके में बाजार व रिहायशी इलाके में सड़क की जर्जर स्थिति पर अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे। हाईकोर्ट ने इस आरोप पर दिल्ली सरकार, जल बोर्ड व नगर निगम को नोटिस जारी जवाब मांगा है।
विज्ञापन
कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी व न्यायमूर्ति नवीन चावला की पीठ ने संबंधित पक्षों को दो सप्ताह में जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया। इतना ही नहीं अदालत ने निगम को सड़क का निरीक्षण कर जल्द से जल्द सड़क बनाने को कहा है।
विज्ञापन
अदालत ने यह निर्देश समाज सेवक मंजीत सिंह चुग की ओर से दायर जनहित याचिका पर दिया है। याची ने कोटला मुबारक पुर स्थित गुरुद्वारा रोड मार्केट की जर्जर सड़क का निर्माण करने की मांग को लेकर दिल्ली सरकार व निगम को निर्देश देने का आग्रह किया है।
उन्होंने कहा कि कोटला मुबारक पुर स्थित उक्त बाजार की डेढ़ किलोमीटर सड़क लंबे समय से जर्जर है। इस बाजार में एक हजार से अधिक दुकानें और इसके अलावा स्थानीय नागरिक भी रहते हैं। स्थिति यह है कि सरकार को टैक्स अदा करने वाले बुनियादी सुविधाओं से वंचित है।