{"_id":"61e5cdacfb926854282d7e24","slug":"republic-day-parade-will-start-half-an-hour-late-ashram-news-noi6274212155","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस की परेड आधा घंटा देरी से होगी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणतंत्र दिवस की परेड आधा घंटा देरी से होगी शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस की परेड इस बार आधा घंटा देरी से शुरू होगी। कोरोना प्रोटोकॉल व श्रृद्धांजलि सभा के कारण परेड शुरू होने में देरी होगी। 75 वर्ष में पहली बार ऐसा हो रहा है कि परेड आधा घंटा देरी से शुरू होगी। दूसरी तरफ गाजीपुर फूल मंडी में आईईडी (बम) मिलने से सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ी हुई है। हालात ये हैं कि परेड रूट की बम निरोधक दस्ते से दिन में दो बार चेकिंग करवाई जा रही है। इस बार सुरक्षा व्यवस्था को काफी कड़ा किया गया है।
नई दिल्ली जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि हर वर्ष परेड सुबह दस बजे शुरू होती थी, मगर इस बार साढ़े दस बजे शुरू होगी। झांकियां लालकिले तक जाएंगी, जबकि दस्ते (टुकड़ियां) नेशनल स्टेडियम पर ही रुकेंगे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस बार कोरोना प्रोटोकॉल व श्रृद्धांजलि सभा के कारण परेड देरी से शुरू होगी। अभी परेड का जो अभ्यास चल रहा है उसमें भी कोरोना प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है। झांकियां व दस्ते में शामिल जवान व कलाकारों को किसी से मिलने नहीं दिया जा रहा है और न ही उनके पास किसी को जाने दिया जा रहा है। वह बस में आते हैं और अभ्यास में शामिल होकर वापस बस से चले जाते हैं। इसके अलावा जम्मू कश्मीर में शहीद हुए पुलिसकर्मियों को इंडिया गेट पर श्रृद्धांजलि दी जाएगी। इस कारण परेड लेट होगी।
दूसरी तरफ गाजीपुर फूलमंडी में आईईडी मिलने से इस बार सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ी हुई है। आतंकी हमले की आशंका को देखते हुए राजपथ व परेड रूट पर सुरक्षा को बहुत की कड़ा कर दिया गया है। परेड रूट व राजपथ लॉन आदि पर बम निरोधक दस्ते से दिन में दो-दो बार चेकिंग करवाई जा रही है। रात में भी पुलिसकर्मी राजपथ पर तैनात किए गए हैं।