फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Relief from corona infection, black fungus becomes a disaster more than one thousand cases of fungus in Delhi

चिंताजनक: दिल्ली में कोरोना संक्रमण से मिली राहत, ब्लैक फंगस बना आफत, अब तक 89 की मौत

Fri, 04 Jun 2021 04:21 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 04 Jun 2021 04:21 AM IST
सार

अब स्थिति यह है कि 25 दिनों के भीतर ही 1,044 लोग फंगस की बीमारी से पीड़ित हो चुके है। 

विज्ञापन
Relief from corona infection, black fungus becomes a disaster more than one thousand cases of fungus in Delhi
ब्लैक फंगस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी दिल्ली में बीते कई सप्ताह से कोरोना के मामलों में लगातार कमी आ रही है। जहां एक तरफ संक्रमण बेदम होता जा रहा है, वहीं दूसरी ओर ब्लैक फंगस (म्यूकोर माइकोसिस) पांव पसार रहा है। दिल्ली में इस बीमारी के मरीज लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब तक एक हजार ज्यादा लोग फंगस से पीड़ित हो चुके हैं। इनमें से 89 की मौत हो चुकी है और 92 स्वस्थ हुए है। सरकार इस बीमारी को महामारी घोषित कर चुकी है।

विज्ञापन


दिल्ली में करीब तीन सप्ताह पहले सर गंगाराम अस्पताल में ब्लैक फंगस से पीड़ित मरीज भर्ती हुए थे। उसके बाद एम्स, आकाश और मैक्स सहित कई निजी और सरकारी अस्पतालों में रोगियों का भर्ती होना शुरू हो गया था। अब स्थिति यह है कि 25 दिनों के भीतर ही 1,044 लोग फंगस की बीमारी से पीड़ित हो चुके है। 
विज्ञापन


इनमें कई मरीजों की सर्जरी भी की जा चुकी है। एम्स के ईएनटी विभाग के एक डॉक्टर ने बताया कि अस्पताल में इस समय 100 से ज्यादा मरीज भर्ती हैं। इनमें से 10 मरीजों की छुट्टी की जा चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि दवा की उपलब्धता के हिसाब से मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। राजीव गांधी अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉक्टर बीएल शेरवाल ने बताया कि अस्पताल में 55 बेड का ब्लैक फंगस का वार्ड इसी सप्ताह शुरू किया गया है। अस्पताल फंगस को लेकर पूरी तरह तैयार हैं। मरीजों की संख्या को देखते हुए बेड भी बढ़ाए जा रहे हैं।

चार बड़े सरकारी अस्पतालों में 300 से ज्यादा मरीज

राजधानी के चार बड़े सरकारी अस्पताल एम्स, लोकनायक, जीटीबी और राजीव गांधी सुपर स्पेशयलिटी अस्पताल में ब्लैक फंगस के करीब 300 मरीज भर्ती हैं।इनमें जीटीबी अस्पताल में रोगियों की संख्या 108 पहुंच चुकी है। इसके अलावा लोकनायक अस्पताल में 75 एम्स में 120 और राजीव गांधी सुपर
स्पेशयलिटी अस्पताल में 2 मरीज भर्ती हैं। 

लोकनायक अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ सुरेश कुमार ने बताया कि अस्पताल में ब्लैक फंगस के मरीजों के इलाज के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम का गठन किया गया है। डॉक्टरों की निगरानी में मरीजों का इलाज किया जा रहा है। एक वार्ड में करीब 40 मरीज भर्ती हैं। अस्पताल में तीन वार्ड की व्यवस्था है ।जरूरत पड़ने पर और बेड भी बढ़ाए जाएंगे।

ब्लैक फंगस की दवा खत्म
फंगस के बढ़ते मामलों के बीच इस बीमारी के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवा की किल्लत भी लगातार बनी हुई है। दिल्ली सरकार का कहना है कि फंगस की दवा लगभग खत्म हो चुकी है केंद्र से अपील है कि मांग के हिसाब से जल्द से जल्द पर्याप्त स्टॉक भेजा जाए।

100 में से 8 की मौत
दिल्ली सरकार के मुताबिक, ब्लैक फंगस से अब तक 89 लोगों की मौत हो चुकी है। मरीजों की संख्या के अनुपात के हिसाब से देखें तो इस बीमारी से पीड़ित होने वाले हर 100 में से 8 में मरीज की मौत हो रही है इस लिहाज से देखें तो ब्लैक संघर्ष से मृत्युदर 8.5 फ़ीसदी है। कुर्ला से कोई मृत्युदर का 8 गुना ज्यादा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed