{"_id":"5d7173248ebc3e93ad103aea","slug":"relatives-of-the-deceased-will-get-compensation-of-five-lakhs-ashram-news-noi459486581","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीलमपुर हादसाः मृतकों के परिजनों को पांच लाख का मिलेगा मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीलमपुर हादसाः मृतकों के परिजनों को पांच लाख का मिलेगा मुआवजा
Fri, 06 Sep 2019 07:18 AM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2019 07:18 AM IST
विज्ञापन
पीड़ितों से मिले केजरीवाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सीलमपुर में निर्माणाधीन इमारत गिरने के मामले में मुआवजे का ऐलान किया है। मृतकों के परिजनों को पांच लाख व घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद मिलेगी। इसके साथ पीड़ित परिवारों के बच्चों की पढ़ाई का खर्च भी सरकार उठाएगी। हादसे की उच्चस्तरीय जांच के आदेश भी केजरीवाल ने दिए हैं।
विज्ञापन
इससे पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सीलमपुर स्थित घटनास्थल पर पहुंचे। मौके का मुआयना करने के साथ केजरीवाल ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। केजरीवाल ने हादसे के बारे में वहां मौजूद लोगों से बात भी की। मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि मृतकों के परिजनों को पांच लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा, जबकि घायलों को 50 हजार रुपये की मदद मिलेगी।
विज्ञापन
केजरीवाल ने बताया कि उन्होंने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। किसी की मौत की भरपाई नहीं की जा सकती, फिर भी दिल्ली सरकार पीड़ित परिवारों की हरसंभव मदद करेगी।
विज्ञापन
सरकार हादसे की जांच कराएगी। इस मामले में संलिप्त अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई होगी। गौरतलब है कि सोमवार देर रात सीलमपुर में निर्माणाधीन इमारत गिर गई थी। मलबे में दबने से दो लोगों की मौत हो गई थी, जबकि दो घायल हो गए थे।