फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Record more than 91 thousand investigations, 286 ranked found

रिकॉर्ड 91 हजार से ज्यादा जांच, 286 क्रमित मिले

Mon, 08 Mar 2021 01:34 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 01:34 AM IST
विज्ञापन
Record more than 91 thousand investigations, 286 ranked found
नई दिल्ली। राजधानी में रविवार को रिकॉर्ड 91000 से ज्यादा जांच हुई। जांच में कोरोना के 286 नए केस मिले। हालांकि रविवार को बीते दो दिन के मुकाबले संक्रमितों की संख्या में थोड़ी कमी आई है। कोरोना से 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 260 स्वस्थ हो गए।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, अब तक संक्रमितों की कुल संख्या 6,41,101 हो गई है। इनमें से 6,28,377 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक कुल 10,921 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल संक्रमण के 1803 सक्रिय मरीज हैं। दो सप्ताह से एक्टिव मामले लगातार बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

इस समय 574 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। होम आइसोलेशन में 937 रोगियों का इलाज चल रहा है। कोविड-19 केंद्रों में 6 मरीज भर्ती हैं। कोरोना से कुल संक्रमण दर घटकर 5 फीसदी रह गई है। मृत्युदर 1.70 प्रतिशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली में अब तक 1 करोड़ 28 लाख 26 हजार लोगों की जांच की जा चुकी है। रविवार को कुल 91,614 जांच की गई। इनमें 71,250 आरटी-पीसीआर और 20,364 एंटीजन किट से जांच की गई। कंटेनमेंट जोन की संख्या 538 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed