फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Record broken again, Thursday was the coldest in 19 years

फिर टूटा रिकॉर्ड, 19 साल में सबसे सर्द रहा बृहस्पतिवार

Fri, 04 Feb 2022 01:57 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Record broken again, Thursday was the coldest in 19 years
नई दिल्ली। उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के कारण फरवरी के पहले सप्ताह में ही सर्दी ने नया रिकॉर्ड बनाया है। दिनभर बादल और कोहरा छाए रहने की वजह से अधिकतम पारा सामान्य से आठ डिग्री सेल्सियस लुढ़ककर 14.4 पर पहुंच गया। इससे बृहस्पतिवार का दिन बीते 19 साल में सबसे सर्द रिकॉर्ड किया गया है। इससे पहले 1 फरवरी, 2003 को अधिकतम पारा 14.3 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का था। वहीं, 71 साल में यह चौथी बार है जब फरवरी में तापमान में इतनी अधिक गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में भी बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक राजेंद्र जेनामणी के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से बादल छाए रहने और दिनभर 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने से दिन के पारे में कमी आई है। इससे पहले फरवरी में 1970 में अधिकतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे कम रहा था। वहीं, 1954 में 13.9 डिग्री सेल्सियस व 2003 में 14.3 डिग्री सेल्सियस अधिकतम पारा रिकॉर्ड किया गया था।
विज्ञापन

धुंध और बारिश के कारण कंपकंपी से ठिठुरे
मौसम विभाग ने एक दिन पहले बारिश की संभावना जताते हुए बृहस्पतिवार के लिए यलो अलर्ट जारी किया था। ऐसे में बुधवार देर रात से ही तेज हवा के साथ मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी थी। सुबह जब लोग सोकर उठे तो धुंध और बारिश की वजह से कंपकंपी से ठिठुर गए। सुबह साढ़े आठ बजे तक 0.6 मिमी व शाम साढ़े पांच बजे तक 0.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। दिनभर बादल छाए रहने के साथ 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चली और लोग ठिठुरते रहे। सर्दी से बचने के लिए जहां चौक-चौराहों पर लोग अलाव का सहारा लेते हुए दिखे, वहीं घरों में हीटर से राहत मिली। बीते 24 घंटे में न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन अधिक 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 74 से 95 फीसदी तक रहा। शाम होते ही सर्द हवा की वजह से लोगों की कंपकंपी और बढ़ गई थी। जनवरी में बारिश ने जहां 88.2 मिमी के साथ 122 साल का रिकॉर्ड बनाया है, वहीं 25 जनवरी को दिन का पारा सामान्य से 10 डिग्री सेल्यिस लुढ़ककर 12.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इससे पहले 3 जनवरी, 2003 को 9.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज भी छाए रहेंगे बादल, बारिश के आसार
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को दिनभर बादल छाए रह सकते हैं। अधिकतम तापमान 17 व न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया जा सकता है। बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश की भी संभावना है। विभाग का पूर्वानुमान है कि सप्ताह के अंत तक सर्दी के सितम से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। शनिवार को भी बादल छाए रहने के साथ कोहरा पड़ने की संभावना है। हालांकि, रविवार से मौसम खुल सकता है। इस कड़ी में अधिकतम पारा 21 व न्यूनतम पारा नौ डिग्री सेल्सियस तक बना रहेगा।
फरवरी वर्ष तापमान रैंक
21 1954 13.9 2
01 1970 12.3 1
01 2003 14.3 3
03 2022 14.4 4
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed