फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Record 6th consecutive cold day in Delhi due to fall in temperature 4. 4 degree Celsius

लुढ़का पारा: लगातार छठा सर्द दिन, पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठंड का सितम जारी, आज से राहत की उम्मीद

Wed, 19 Jan 2022 12:19 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 19 Jan 2022 12:19 AM IST
सार

मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक राजेंद्र जीणामणि के मुताबिक, अधिकतम तापमान में सामान्य से करीब साढ़े 4 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज होने की वजह से सफदरजंग मानक केंद्र पर ठंडा दिन रिकॉर्ड किया गया है। 

विज्ञापन
Record 6th consecutive cold day in Delhi due to fall in temperature 4. 4 degree Celsius
फाइल फोटो - फोटो : PTI

विस्तार

पहाड़ों पर बर्फबारी के साथ मैदानी इलाकों में ठंड का सितम जारी है। इस कड़ी में मंगलवार को दिन का तापमान सामान्य से 4. 4 डिग्री सेल्सियस लुढ़कने की वजह से लगातार छठा सर्द दिन रिकॉर्ड किया गया है। हालांकि, राहत की बात यह है कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से बुधवार से न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी और कड़ाके की सर्दी से हल्की राहत मिल सकती है। 

विज्ञापन


मौसम विभाग ने 21 और 22 जनवरी को दिल्ली- एनसीआर में हल्की बारिश की भी संभावना जताई है। मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक राजेंद्र जीणामणि के मुताबिक, अधिकतम तापमान में सामान्य से करीब साढ़े 4 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज होने की वजह से सफदरजंग मानक केंद्र पर ठंडा दिन रिकॉर्ड किया गया है। 
विज्ञापन


वहीं अन्य इलाकों में तापमान के अधिक गिरने की वजह से गंभीर स्तर की ठंड रिकॉर्ड की गई है। गौरतलब है कि दिल्ली के सफदरजंग मानक केंद्र को पूरी दिल्ली का आधिकारिक केंद्र माना जाता है। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस कम 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से एक अधिक आठ डिग्री सेल्सियस रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हवा में नमी का स्तर 62 से 94 फ़ीसदी तक दर्ज किया गया। आदि दोपहर तक सूरज बादलों पीछे छिपा रहा बाद में कुछ देर के लिए सूरज देवता के दर्शन हुए। हालांकि, शाम होते ही सर्दी का सितम बढ़ने की वजह से लोगों ने अलाव और हीटर का सहारा लिया।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 16 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। दो दिनों तक मौसम साफ रहने की संभावना है। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से 21 और 22 जनवरी को दिल्ली- एनसीआर में हल्की बारिश की संभावना है। 

उधर, लगातार दूसरे दिन दिल्ली- एनसीआर की हवा बहुत खराब श्रेणी में दर्ज हुई है। मंगलवार को दिल्ली का वायु गुणवता सूचकांक 352 रहा। इसके अलावा फरीदाबाद का 334, गाजियाबाद 347, ग्रेटर नोएडा 325, गुरुग्राम 315 और नोएडा का एक्यूआई 334 दर्ज किया गया है। वायु मानक संस्था सफर के मुताबिक, लगातार पारा गिरने की वजह से हवा बहुत खराब श्रेणी में दर्ज हो रही है। 

सफर का पूर्वानुमान है कि अगले तीन दिनों तक दिल्ली- एनसीआर को हवा की खराब सेहत से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। बारिश होने की स्थिति में हवा की खराब सेहत सुधर सकती है। बीते 24 घंटे में दिल्ली में हवा में पीएम 10 का स्तर 272 और पीएम 2.5 का स्तर 160 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया है। 

गौरतलब है कि बीते कई दिनों से राजधानी में पराली का धुआं न के बराबर और बाहरी राज्यों से आने वाला प्रदूषण की मात्रा कम होने के बावजूद भी हवा की गुणवता बहुत खराब श्रेणी में दर्ज हो रही है। इसकी प्रमुख वजह स्थानीय स्तर पर होने वाला प्रदूषण और हवा की कम रफ्तार के साथ गिरते हुए पारे को बताया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed