फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Ravi Shankar Prasad targets AAP and Congress on Delhi floods

बाढ़ पर सियासत: AAP ने मुसीबत में डाली दिल्ली, कांग्रेस चुप; रविशंकर प्रसाद बोले- बेंगलुरु भागे केजरीवाल

Mon, 17 Jul 2023 04:32 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 17 Jul 2023 04:32 PM IST
सार

राजधानी दिल्ली में बाढ़ से खराब हुए हालात पर भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधा। फिलहाल, केजरीवाल दिल्ली छोड़कर बेंगलुरु में हैं।

विज्ञापन
Ravi Shankar Prasad targets AAP and Congress on Delhi floods
दिल्ली में बाढ़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

राजधानी दिल्ली की यमुना नदी में आई बाढ़ पर राजनीतिक बयानबाजी का सिलसिला जारी है। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस को भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर घेरा और चुन-चुन कर वार किए। बेंगलुरु में विपक्ष की बैठक को लेकर लोकसभा सांसद और बीजेपी के वरिष्ठ नेता रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि बाढ़ से बचाने के लिए केजरीवाल ने दिल्ली में कुछ नहीं किया और वह केंद्र सरकार पर आरोप लगा रहे हैं। कांग्रेस ने बाढ़ पर एक शब्द नहीं कहा। वहीं बंगाल में हिंसा हुई। बंगाल के मुद्दे पर हर कोई शांत है। बेंगलुरु में विपक्ष की बैठक सभी महत्वपूर्ण मुद्दों को किनारे करने की कोशिश है।

विज्ञापन
विज्ञापन




बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने सीएम केजरीवाल पर निशाना साध ते हुए कहा कि बाढ़ के इस संकट में वह भाग गए हैं। यह कैसे मुख्यमंत्री हैं। यहां क्या और क्यों हो रहा है। ममता बनर्जी के राज्य में लोगों को पीटा जा रहा है और हिंसा हो रही है। कांग्रेस चुप है। सीपीआई और सीपीआई एम भी चुप है। कोई एक शब्द बोलने को तैयार नहीं है। दिल्ली के मुद्दे पर भी कांग्रेस शांत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed