फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Rapid Rail Corridor construction in Delhi also intensified

दिल्ली में भी रैपिड रेल कॉरिडोर का निर्माण तेज, पहला खंभा पूरा

Sat, 05 Jun 2021 05:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली   Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 05 Jun 2021 05:52 AM IST
सार

  • यमुना नदी को पार करने के लिए आरआरटीएस का पहला पुल डीएनडी फ्लाई- वे के लगभग समानांतर निर्माणाधीन है
  • एलिवेटेड आरआरटीएस सेक्शन सराय काले खां आरआरटीएस स्टेशन से शुरू होगा और न्यू अशोक नगर आरआरटीएस स्टेशन तक पहुंचने के लिए यमुना नदी पार करते हुए बारापुला फ्लाईओवर के ऊपर से गुजरेगा

विज्ञापन
Rapid Rail Corridor construction in Delhi also intensified
रैपिड रेल... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अगले दो साल के भीतर देश की राजधानी दिल्ली और मेरठ के बीच चलने वाली रैपिड रेल के लिए निर्माण के काम में तेजी आ गई है। दिल्ली-मेरठ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) के दिल्ली में एलिवेटेड सेक्शन का पहला खंभा बन चुका है, जो न्यू अशोक नगर आरआरटीएस स्टेशन के पास है।

विज्ञापन


एलिवेटेड आरआरटीएस सेक्शन सराय काले खां आरआरटीएस स्टेशन से शुरू होगा और न्यू अशोक नगर आरआरटीएस स्टेशन तक पहुंचने के लिए यमुना नदी पार करते हुए बारापुला फ्लाईओवर के ऊपर से गुजरेगा। जिस खंभे को बनाया गया है, उसकी ऊंचाई 6.5 मीटर है। इस सेक्शन पर खंभों की औसत ऊंचाई 5.6 मीटर से लेकर 17 मीटर तक होगी।
विज्ञापन


यमुना नदी को पार करने के लिए आरआरटीएस का पहला पुल डीएनडी फ्लाई- वे के लगभग समानांतर निर्माणाधीन है। पैकेज छह के तहत न्यू अशोक नगर से कोंडली के बीच पाइलिंग और पाइल कैप सहित नींव बनाने के कार्य जोरों से चल रहे है। दिल्ली में 9.2 किलोमीटर के एलिवेटेड कॉरिडोर में से लगभग दो किमी तक नींव का काम पूरा हो चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना महामारी के बीच आरआरटीएस वायडक्ट बनाने के लिए 12 लान्चिंग गैन्ट्री (तारिणी) की मदद से पूरे 82 किमी लंबे कॉरिडोर पर निर्माण कार्य प्रगति पर है। इस ट्रैक पर 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन दौडे़गी, जिससे दिल्ली और मेरठ के बीच बेहद कम समय में दूरी तय की जा सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed