फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Rape accused in Punjab escapes from CISF custody at airport

Delhi News: जालंधर और पंचकूला केंद्र के ध्यानार्थ

Mon, 25 Dec 2023 06:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 25 Dec 2023 06:33 PM IST
विज्ञापन
Rape accused in Punjab escapes from CISF custody at airport
पंजाब में दुष्कर्म का आरोपी हवाई अड्डे पर सीआईएसएफ हिरासत से फरार
विज्ञापन

आरोपी के खिलाफ पंजाब पुलिस ने जारी किया था लुकआउट सर्कुलर, बहरीन से दिल्ली हवाई अड्डे पहुंचा था आरोपी
इमिग्रेशन अधिकारी की शिकायत पर आईजीआई थाना पुलिस ने दर्ज किया मामला
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पंजाब के लुधियाना में दर्ज दुष्कर्म मामले का एक आरोपी इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे से फरार हो गया। इमिग्रेशन अधिकारियों ने बहरीन से दिल्ली हवाई अड्डे पर आने के बाद उसे पकड़कर सीआईएसएफ कर्मियों के हवाले कर दिया था। आरोपी के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया गया था। आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस ने हिरासत से भागने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान गांव खंट, फतेहगढ़ साहिब, पंजाब निवासी अमनदीप सिंह के रूप में हुई है। 20 दिसंबर को अमनदीप बहरीन से इंदिरा गांधी हवाई अड्डे पर पहुंचा था। कागजात की जांच में इमिग्रेशन अधिकारियों को पता चला कि अमनदीप के खिलाफ पंजाब पुलिस ने लुकआउट सर्कुलर जारी कर रखा है। उसके खिलाफ अप्रैल 2020 में सिटी खन्ना लुधियाना थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज है। इमिग्रेशन अधिकारियों ने अमनदीप को सीआईएसएफ कर्मियों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

कुछ देर बाद निगरानी कर रहे सीआईएसएफ कर्मी के बाथरूम जाने के बाद आरोपी आगमन गेट संख्या 33 के पास कूदकर भाग गया। काफी तलाश के बाद भी आरोपी नहीं मिला। उसके बाद सीआईएसएफ कर्मियों ने इसकी जानकारी इमिग्रेशन विभाग को दी। उसके बाद विभाग के अधिकारी ने आईजीआई एयरपोर्ट थाने में आरोपी के भागने के बाबत शिकायत दी। शिकायत पर आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed