फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Ram Sharan delivered letters to Parliament house

21 साल तक संसद में चिट्ठियां पहुंचाते रहे राम शरण

Tue, 31 Aug 2021 12:56 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
Ram Sharan delivered letters to Parliament house
नई दिल्ली। संसद भवन में पिछले 21 साल से चिट्ठियां पहुंचाने वाले डाकिया राम शरण ने शुक्रवार को अपनी आखिरी डाक पहुंचाई। अब वह मंगलवार को अपनी सेवाओं से मुक्त हो रहे हैं। अपने सेवाकाल के दौरान उन्होंने संसद में कई प्रधानमंत्री और मंत्री बदलते देखे, हर पांच साल में कई सांसदों को बदलते देखा। लेकिन संसद भवन के गलियारे में उनका आना-जाना बराबर जारी रहा।
विज्ञापन

राम शरण पिछले दो दशक से भारत के सबसे शक्तिशाली लोगों के बीच रहे। उन्होंने संसद भवन में रोजाना मंत्रियों-सांसदों की चिट्ठियां पहुंचाईं। वह मंगलवार को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। सोमवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का अवकाश नहीं होता तो वह सोमवार को ही सेवानिवृत्त हो जाते। उन्होंने शुक्रवार को आखिरी डाक संसद भवन में पहुंचाई।
विज्ञापन

सेवानिवृत्ति से पहले राम शरण ने बताया कि उन्होंने भले ही मंत्रियों और सांसदों के बीच काम किया, लेकिन किसी ने उनके काम की कोई शिकायत नहीं की। उन्होंने बड़ी गंभीरता के साथ अपने काम और जिम्मेदारियों को याद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संसद भवन में रोजाना जाकर सेवा देना आसान नहीं था। एक गलती से संसद के अंदर आना-जाना बंद हो सकता था। लेकिन 21 साल वह संसद में जाकर डाक देते रहे। विशाल संसद भवन परिसर में डाक पहुंचाने के लिए उन्हें एक कार्यालय से दूसरे कार्यालय तक घंटों चक्कर लगाना पड़ता था। वरिष्ठ मंत्री हों या साधारण कर्मचारी उन्होंने सभी की डाक समय पर पहुंचाई।

साठ वर्षीय राम शरण ने बताया कि साल 2000 में उनकी संसद भवन में पोस्टिंग हुई। उस वक्त ये जिम्मेदारी कोई दूसरा डाकिया नहीं लेना चाहता था। अधिकतर लोगों को संसद के भूलभुलैया गलियारे, एक जैसे कमरे और दरवाजे भ्रमित करते थे। लेकिन उन्होंने डाक विभाग द्वारा उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी को लिया और बखूबी निभाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed