फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Rakesh Tikait said: If the government agrees before republic day, we will leave, will tell after the model code of conduct is imposed on the elections

राकेश टिकैत बोले: 26 जनवरी से पहले सरकार मानी तो हम चले जाएंगे, आचार संहिता लगने के बाद बताएंगे चुनाव पर अपना फैसला

Wed, 24 Nov 2021 03:13 PM IST
अनुराग सक्सेना एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Wed, 24 Nov 2021 03:13 PM IST
सार

उन्होंने कहा कि सरकार ने (कृषि कानूनों की वापसी की) घोषणा की है तो वे प्रस्ताव ला सकते हैं। लेकिन न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) और 700 किसानों की मृत्यु भी हमारा मुद्दा है। सरकार को इस पर भी बात करनी चाहिए। 26 जनवरी से पहले तक अगर सरकार मान जाएगी तो हम चले जाएंगे।

विज्ञापन
Rakesh Tikait said: If the government agrees before republic day, we will leave, will tell after the model code of conduct is imposed on the elections
भाकियू नेता राकेश टिकैत - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) नेता राकेश टिकैत ने कहा है कि केंद्र सरकार अगर 26 जनवरी से पहले हमारी सभी मांगें स्वीकार कर लेती है तो हम वापस लौट जाएंगे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार ने (कृषि कानूनों की वापसी की) घोषणा की है तो वे प्रस्ताव ला सकते हैं। लेकिन न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) और 700 किसानों की मृत्यु भी हमारा मुद्दा है। सरकार को इस पर भी बात करनी चाहिए। 26 जनवरी से पहले तक अगर सरकार मान जाएगी तो हम चले जाएंगे।
विज्ञापन


यूपी चुनाव में लड़ने संबंधी एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि चुनाव के विषय में हम आचार संहिता लागू होने के बाद बताएंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन कृषि सुधार कानूनों को वापस करने की मांग को लेकर लगभग एक साल से हो रहे प्रदर्शन के बाद 19 नवंबर को तीनों कानून वापस लेने का फैसला लिया था। उन्होंने कहा था कि संसद के आगामी शीतकालीन सत्र में इसकी कार्यवाही पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने कृषि कानूनों की वापसी पर मुहर लगा दी।

हालांकि राकेश टिकैत के आह्वान पर 22 नवंबर को लखनऊ में किसान महापंचायत का आयोजन किया गया था, जिसमें कृषि कानून के अलावा एमएसपी पर कानून, आंदोलन के दौरान मरने वाले किसानों के परिजनों को मुआवजा, किसानों पर दर्ज मुकदमें वापस करने, लखीमपुर हिंसा के मामले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी को बर्खास्त करने के व अन्य मांगें पूरी करने के लिए सरकार से कहा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed