{"_id":"5d24e8828ebc3e6cd327572a","slug":"raining-in-some-areas-of-delhi-ncr-ashram-news-noi4481641162","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में बारिश, 20 जुलाई के बाद आएगी तेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में बारिश, 20 जुलाई के बाद आएगी तेजी
Wed, 10 Jul 2019 04:56 AM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2019 04:56 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली में मंगलवार को हुई बारिश का लुत्फ उठाती युवतियां।
- फोटो : Ashram
दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में मंगलवार को हुई हल्की बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि उमस से लोग बेहाल रहे। संभावना जताई जा रही है कि 20 जुलाई के बाद ही बारिश में तेजी आएगी।
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर बाद दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की तो एनसीआर (गाजियाबाद) के कुछ इलाकों में तेज बारिश हुई।
विज्ञापन
मंगलवार को अधिकतम तापमान 2 डिग्री गिरकर 34.2 पर आ पहुंचा। वहीं अधिकतम आर्द्रता का स्तर 79 फीसदी रहा। दिल्ली में शाम साढ़े पांच बजे तक 0.4 मिमी बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को भी लगभग ऐसा ही मौसम बना रहेगा। 20 जुलाई के बाद ही तेज बारिश की संभावना है। बुधवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री पहुंच सकता है।