फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Rain brings greenery to capital nurseries boom and demand rises due to tree planting campaigns in Delhi

Delhi:राजधानी में बरसात ले आई हरियाली की बहार, नर्सरियों का खिल उठा कारोबार, पौधरोपण अभियानों से बढ़ी मांग,

Tue, 04 Aug 2026 05:43 AM IST
Digvijay Singh सचिन कुमार, अमर उजाला, दिल्ली
सचिन कुमार, अमर उजाला, दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 04 Aug 2026 05:43 AM IST
सार

राजधानी में मानसून की फुहारें केवल मौसम को खुशगवार नहीं बना रहीं, बल्कि हरियाली के प्रति लोगों का उत्साह भी बढ़ा रही हैं। जुलाई की शानदार बिक्री के बाद अगस्त की शुरुआत में भी दिल्ली की नर्सरियों में ग्राहकों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिल रही है।

विज्ञापन
Rain brings greenery to capital nurseries boom and demand rises due to tree planting campaigns in Delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe

विस्तार

राजधानी में मानसून की फुहारें केवल मौसम को खुशगवार नहीं बना रहीं, बल्कि हरियाली के प्रति लोगों का उत्साह भी बढ़ा रही हैं। जुलाई की शानदार बिक्री के बाद अगस्त की शुरुआत में भी दिल्ली की नर्सरियों में ग्राहकों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिल रही है। छतरपुर, गाजीपुर, कालकाजी, द्वारका और विकासपुरी की प्रमुख नर्सरियों में सुबह से शाम तक पौधे खरीदने वालों की आवाजाही बनी हुई है।

विज्ञापन


नर्सरी संचालकों का कहना है कि जुलाई और अगस्त उनके लिए साल का सबसे व्यस्त और सबसे अधिक कारोबार वाला समय होता है। सामान्य महीनों की तुलना में इन दिनों बिक्री कई बार दोगुनी तक पहुंच जाती है। पहले जहां ग्राहक एक-दो पौधे खरीदते थे, वहीं अब परिवार 10 से 20 पौधे तक एक साथ ले जा रहे हैं। इसके अलावा आरडब्ल्यूए, स्कूल, कॉलेज और निजी संस्थान पौधरोपण अभियानों के लिए बड़ी संख्या में पौधों के ऑर्डर दे रहे हैं।
विज्ञापन


हरियाली के प्रति लोगों की बढ़ती जागरूकता ने गार्डनिंग को नया आयाम दिया है। फ्लैट संस्कृति के बीच अब लोग बालकनी, छत और छोटे खुले स्थानों को भी हरा-भरा बनाने में रुचि दिखा रहे हैं। वर्टिकल गार्डन, हैंगिंग प्लांटर और इनडोर पौधों की मांग लगातार बढ़ रही है। युवाओं और नौकरीपेशा लोगों की भागीदारी भी पहले से कहीं अधिक नजर आ रही है। कई नए ग्राहक पौधों की देखभाल और जैविक खाद के बारे में जानकारी लेकर ही खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक नर्सरी संचालक राजा के अनुसार इस समय नीम, अर्जुन, अमलतास, अशोक, कदंब और गुड़हल जैसे पौधों की सबसे अधिक मांग है। वहीं घरों के लिए मनी प्लांट, स्नेक प्लांट, अरेका पाम और पीस लिली जैसे इनडोर पौधे खूब पसंद किए जा रहे हैं। फलदार पौधों में नींबू और अमरूद लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed