{"_id":"60ec969b8ebc3e54980809f0","slug":"railways-will-run-some-special-trains-to-ease-the-way-for-the-passengers","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रियों की राह होगी आसान: रेलवे चलाएगी स्पेशल ट्रेन, यहां देखेंं गाड़ियों की सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रियों की राह होगी आसान: रेलवे चलाएगी स्पेशल ट्रेन, यहां देखेंं गाड़ियों की सूची
Tue, 13 Jul 2021 07:46 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 13 Jul 2021 07:46 AM IST
सार
ट्रेन संख्या 06317 कन्याकुमारी-कटरा साप्ताहिक स्पेशल 9 जुलाई से चलेगी। ट्रेन संख्या 06318 कटरा-कन्याकुमारी साप्ताहिक स्पेशल 12 जुलाई से चलेगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यात्रियों की राह आसान करने के लिए रेलवे कुछ स्पेशल ट्रेन चलाएगी। लंबी दूरी की ट्रेनों में रेलवे ने आरक्षण की सुविधा भी शुरू कर दी है। हालांकि यह स्पेशल ट्रेन होगी और यात्रा किराया भी ज्यादा होगा।
विज्ञापन
ट्रेन संख्या 06317 कन्याकुमारी-कटरा साप्ताहिक स्पेशल 9 जुलाई से चलेगी। ट्रेन संख्या 06318 कटरा-कन्याकुमारी साप्ताहिक स्पेशल 12 जुलाई से चलेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 02687 मदुरई-चंडीगढ़ द्विसाप्ताहिक स्पेशल 11 जुलाई से चलेगी। वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 02688 चंडीगढ़-मदुरई द्विसाप्ताहिक स्पेशल16 जुलाई से चलेगी। ट्रेन संख्या 05733 कटिहार-अमृतसर दैनिक स्पेशल 26 जुलाई से चलेगी। वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 05734 अमृतसर-कटिहार दैनिक स्पेशल 29 जुलाई से चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके अलावा ट्रेन संख्या 05715 किशनगंज-अजमेर सप्ताह में 3 दिन चलेगी। यह ट्रेन 23 जुलाई से चलेगी। वापसी दिशा में ट्रेन संख्या5716 अजमेर- किशनगंज सप्ताह में 3 दिन 26 जुलाई से चलेगी। इसके अलावा रेलवे ने ट्रेन संख्या 03435 मालदा टाउन-आंनद विहार साप्ताहिक समर स्पेशल 27 सितंबर तक व ट्रेन संख्या 03436 आंनद विहार-मालदा टाउन साप्ताहिक समर स्पेशल को 28 सितंबर तक चलाने का निर्णय लिया है।