फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Railways provided food to more than 10 lakh people and Prime Minister Modi also appreciated

रेलवे ने 10 लाख से अधिक लोगों को कराया भोजन, प्रधानमंत्री मोदी ने भी सराहा

Sat, 11 Apr 2020 09:43 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Sat, 11 Apr 2020 09:43 PM IST
विज्ञापन
Railways provided food to more than 10 lakh people and Prime Minister Modi also appreciated
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixa

रेलवे न केवल मालगाड़ी चलाकर खाद्य पदार्थ एक से दूसरी जगह पहुंचाने का काम कर रहा है, बल्कि गरीबों को भोजन कराने में भी पीछे नहीं है। गरीबों, बच्चों, कुलियों, प्रवासी मजदूरों, फंसे हुए व्यक्तियों और रेलवे स्टेशनों या आसपास भोजन की तलाश में आने वालों को भोजन वितरित किया जा रहा है।

विज्ञापन


रेलवे स्टेशनों से कुछ दूरी पर रहने वाले लोगों को भी खाना खिलाया जा रहा है। रेलवे ने अब तक 10 लाख से अधिक लोगों का पेट भरने का काम किया है। आईआरसीटीसी के इस प्रयास की तारीफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी की है।
विज्ञापन


रेलवे के विभिन्न संगठनों आईआरसीटीसी, आरपीएफ, जोनल रेलवे आदि के कर्मचारी लॉकडाउन के बाद से ही जरूरतमंदों को गर्म पका हुआ भोजन उपलब्ध करा रहे हैं। आईआरसीटीसी बेस किचनों, आरपीएफ संसाधनों और एनजीओ के योगदान से बड़ी मात्रा में पका हुआ भोजन, पेपर प्लेट के साथ लंच के लिए और खाद्य पैकेट डिनर के लिए दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 लाख में से 60 प्रतिशत पका भोजन आईआरसीटीसी ने बांटा है। रेलवे पुलिस ने अपने संसाधनों से लगभग 2.3 लाख, गैर-सरकारी संगठनों ने लगभग 2 लाख को भोजन दिया है। आईआरसीटीसी के कर्मचारियों ने पीएम-केयर फंड में 20 करोड़ रुपये भी दिए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed