फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Railways is going to install vending machines for those who spit

भारतीय रेल का जतन : अब जेब में रखो पीकदान, उसी में थूको गुटखा-पान

Mon, 11 Oct 2021 05:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 11 Oct 2021 05:50 AM IST
सार

थूकने की समस्या से निपटेगा रेलवे। सालाना होगी 1200 करोड़ की बचत।  42 रेलवे स्टेशनों पर लगाई जाएंगी वेंडिंग मशीन। वहां से मिलेगा बायोडीग्रेडेबल पाउच।

विज्ञापन
Railways is going to install vending machines for those who spit
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

रेलवे स्टेशनों पर थूक कर गंदगी फैलाने वालों पर जुर्माना लगाने के नियम भी काम नहीं आ रहे हैं। कोरोना महामारी के दौरान कड़े प्रावधान भी किए गए। बावजूद, सार्वजनिक जगहों पर थूकने वालों के आचरण में बदलाव नहीं दिखा। इसे देखते हुए रेलवे थूकने वालों के लिए वेंडिंग मशीन (कियोस्क) लगाने जा रहा है, जहां से यात्री 5 से 10 रुपये में स्पिटून पाउच खरीद सकेंगे और गुटका, पान, तंबाकू आदि का सेवन कर इसी पाउच में फेंक सकेंगे। खास बात यह है कि इस पीकदान को जेब में भी रखा जा सकेगा। इस योजना को एक स्टार्टअप कंपनी मूर्त रूप प्रदान करेगी।

विज्ञापन


सार्वजनिक जगहों से दाग-धब्बों के निशान छुड़ाने के लिए रेलवे को पसीजा आ जाता है। एक अनुमान के अनुसार, इस पर 1,200 करोड़ रुपये सालाना खर्च करने पड़ते हैं। इतना ही नहीं पानी का भी उपयोग करना पड़ता है। यात्रियों को रेलवे परिसर में थूकने से रोकने के लिए 42 स्टेशनों पर वेंडिंग मशीन स्थापित किए जा रहे हैं। पश्चिमी, उत्तर और सेंट्रल रेलवे ने इजी-स्पिट कंपनी को इसका ठेका दिया है।
विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस पाउच में लार में मौजूद बैक्टीरिया और वायरस बंद हो जाएगा। इसे बायोडीग्रेडेबल बनाया गया है, ताकि आसानी से नष्ट किया जा सके। यह थूक को अवशोषित भी करेगा। यह पॉकेट पाउच के अलावा मोबाइल कंटेनर के रूप में भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पौधों को भी होगा फायदा
इन पाउचों को जब मिट्टी में फेंका जाएगा तो पौधे के विकास में भी मदद मिलेगी। विशेषज्ञों का कहना है कि यह खाद के रूप में काम करेगा, जिससे पौधे को फायदा होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed