{"_id":"6ac66d223142f337ed0700f7","slug":"rahul-is-blaming-the-commission-to-avoid-admitting-defeat-harsh-malhotra-ashram-news-c-340-1-del1011-158247-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"हार से बचने के लिए आयोग पर दोष मढ़ रहे राहुल : हर्ष मल्होत्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हार से बचने के लिए आयोग पर दोष मढ़ रहे राहुल : हर्ष मल्होत्रा
विज्ञापन
भाजपा अध्यक्ष बोले-कोई ठोस सबूत है तो न्यायालय का रुख करें
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त पर लगाए जा रहे आरोपों को लेकर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी चुनावी पराजय की जिम्मेदारी से बचने के लिए मुख्य चुनाव आयुक्त को दोषी ठहरा रहे हैं। यदि उनके पास चुनाव आयोग या मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कोई ठोस सबूत है तो उन्हें सड़क पर प्रदर्शन करने के बजाय न्यायालय का रुख करना चाहिए।
हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि दो दिन से राहुल गांधी समेत कांग्रेस नेताओं की ओर से नई दिल्ली क्षेत्र में प्रदर्शन कर तनाव की स्थिति पैदा की जा रही है। इससे कुछ दिन पहले आम आदमी पार्टी और कम्युनिस्ट पार्टी के प्रदर्शन का उल्लेख करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों में यह प्रतिस्पर्धा चल रही है कि कौन कितने समय तक नई दिल्ली क्षेत्र को प्रदर्शन के कारण बाधित रख सकता है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि अगले कुछ महीनों में उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे समय में विपक्षी दलों को जनता के बीच जाकर संपर्क बढ़ाना चाहिए, लेकिन वे चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा खोलने में जुटे हैं। उन्होंने इसे चुनावी तैयारी के बजाय आयोग से टकराव की राजनीति बताया।