फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra will enter UP tomorrow

Delhi: कड़ाके की ठंड में 'मिशन' पर निकलेंगे राहुल गांधी, कल यूपी में प्रवेश करेगी भारत जोड़ो यात्रा

Mon, 02 Jan 2023 09:02 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 02 Jan 2023 09:02 PM IST
सार

कन्याकुमारी से श्रीनगर जाने वाली राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 108वें दिन 24 दिसंबर को दिल्ली पहुंची थी। इस दिन उनकी यात्रा ने हरियाणा से बदरपुर बॉर्डर के माध्यम से दिल्ली में प्रवेश किया था। राहुल गांधी ने दिल्ली में करीब 21 किलोमीटर यात्रा करने के बाद लालकिले के सामने अपनी यात्रा को नौ दिन का ब्रेक देने का ऐलान किया था।

विज्ञापन
Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra will enter UP tomorrow
भारत जोड़ो यात्रा ( फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी नौ दिन के ब्रेक के बाद कड़ाके की ठंड के बीच मंगलवार से फिर भारत जोड़ो यात्रा के अपने मिशन पर निकलेंगे। वह रिंग रोड स्थित मरघट वाले हनुमान मंदिर से यात्रा शुरू करेंगे। दिल्ली में करीब 10 किलोमीटर का रास्ता तय करने के बाद वह लोनी बॉर्डर से उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेंगे। उनके इस महीने के अंत तक श्रीनगर में यात्रा पूरी करने की संभावना है।

विज्ञापन

 

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मंगलवार सुबह साढ़े नौ बजे मरघट वाले हनुमान मंदिर से शुरू होगी। हालांकि वह सुबह नौ बजे ही यात्रा आरंभ होने वाले स्थान पर आ जाएगे। यात्रा आरंभ करने से पहले हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे। इसके बाद दो सौ से अधिक भारत यात्रियों और प्रदेश कांग्रेस के हजारों नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ यात्रा शुरू करेंगे। यात्रा पुराने लोहे के पुल से होते हुए शास्त्री पार्क, गांधी नगर, धरमपुर, सीलमपुर, जाफराबाद, मौजपुर, गोकुलपुरी से होते हुए लोनी बॉर्डर पहुंचेगी और वहां से उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी।

विज्ञापन

 

लोनी बॉर्डर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तमाम बड़े नेता राहुल गांधी की यात्रा का स्वागत करेंगे। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अनिल कुमार यात्रा का ध्वज उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष को सौंपेगे। बॉर्डर पर यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद राहुल गांधी यात्रा शुरू करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रा को 108वें दिन दिल्ली में ब्रेक दिया था

कन्याकुमारी से श्रीनगर जाने वाली राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 108वें दिन 24 दिसंबर को दिल्ली पहुंची थी। इस दिन उनकी यात्रा ने हरियाणा से बदरपुर बॉर्डर के माध्यम से दिल्ली में प्रवेश किया था। राहुल गांधी ने दिल्ली में करीब 21 किलोमीटर यात्रा करने के बाद लालकिले के सामने अपनी यात्रा को नौ दिन का ब्रेक देने का ऐलान किया था। दरअसल उनके साथ शुरू से चल रहे भारत यात्रियों को घर से आए हुए काफी दिन हो गए थे। इसके अलावा यात्रा में शामिल कंटेनरों की सर्विस की जरूरत हो गई थी। इन नौ दिनों के दौरान भारत यात्री अपने घरों से लौट आए हैं और कंटेनरों को दुरुस्त कर दिया गया है।










 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed