{"_id":"614797ac8ebc3e3ebf36b976","slug":"rahul-dhanda-involved-in-sagar-dhankhar-s-murder-arrested-ashram-news-noi6055900170","type":"story","status":"publish","title_hn":"सागर धनखड़ की हत्या में शामिल इनामी राहुल ढांडा गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सागर धनखड़ की हत्या में शामिल इनामी राहुल ढांडा गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। पुलिस की स्पेशल सेल ने छत्रसाल स्टेडियम में पहलवान सागर धनखड़ की हत्या में फरार चल रहे 50 हजार के इनामी बदमाश राहुल ढांडा को गिरफ्तार किया है। सुनील पहलवान का करीबी राहुल वारदात के समय घटनास्थल पर मौजूद था। पुलिस ने छत्रसाल स्टेडियम से उसकी कार बरामद की थी। वह गैंगस्टर सोनू दरियापुर का भी काफी करीबी रहा है।
स्पेशल सेल के पुलिस उपायुक्त प्रमोद कुशवाहा ने बताया कि छत्रसाल स्टेडियम में पहलवान सागर धनखड़ की हत्या में सुशील पहलवान समेत 17 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। नांगल ठकरान निवासी 50 हजार के इनामी राहुल ढांडा की तलाश थी। 15 सितंबर को स्पेशल सेल को राहुल के बवाना इलाके में होने की जानकारी मिली। पुलिस ने गौशाला के पास पहुंचकर राहुल को दबोच लिया। उसके कब्जे से एक पिस्टल और तीन कारतूस मिले।
पुलिस ने बताया कि राहुल ने बचपन से ही स्थानीय अखाड़े में पहलवानी शुरू कर दी थी। उसे भारतीय खेल प्राधिकरण की दिल्ली टीम में चुना गया था। 2005 से 2009 के बीच वह दिल्ली राज्य की सब-जूनियर टीम का हिस्सा रहा। सब जूनियर और जूनियर कुश्ती में उसने दो रजत और एक कांस्य पदक जीते।
विज्ञापन
इस दौरान उसने छत्रसाल स्टेडियम में कई शिविर में हिस्सा लिया और सुशील पहलवान के संपर्क में आया। उसका घर गैंगस्टर सोनू दरियापुर के घर के सामने है। वह उससे प्रभावित था। बाद में उनके पारिवारिक संबंध हो गए। सोनू के जेल जाने पर वह उससे जाता था और बाहर आपराधिक गतिविधियां चलाने में मदद करता था। राहुल ने फर्जी कागजात के जरिये नगालैंड से पिस्टल का लाइसेंस ले लिया। इसके गलत इस्तेमाल में उसे 2015 में स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया। जेल से निकलने के बाद वह फरार हो गया।
उसने शराब सप्लायर नवीन के बारे में सोनू दरियापुर को जानकारी दी। नवीन से सोनू ने रंगदारी मांगी और मना करने पर अवनीश के साथ मिलकर उसकी हत्या का प्रयास किया। पुलिस ने सोनू और अवनीश को गिरफ्तार कर लिया, जबकि राहुल फरार हो गया। फरारी के दौरान वह सुशील पहलवान के संपर्क में आया। वह उसके बताए ठिकाने, जिसमें छत्रसाल स्टेडियम भी था, पर रहा।