फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Protest outside AIIMS in Ramlila staging controversy

रामलीला मंचन विवाद के खिलाफ एम्स के बाहर बजरंग दल ने किया प्रदर्शन

Wed, 20 Oct 2021 12:57 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Protest outside AIIMS in Ramlila staging controversy
नई दिल्ली। दशहरा पर्व पर दिल्ली एम्स में रामलीला मंचन के दौरान छात्रों की अभद्र टिप्पणियों का वीडियो वायरल होने के बाद विवाद बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एम्स के बाहर प्रदर्शन कर दोषी छात्रों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। जोरदार नारेबाजी के बीच मौके पर पहुंचे दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने उन्हें आश्वासन देकर प्रदर्शन खत्म कराया। कार्यकर्ताओं ने कहा है कि कार्रवाई की मांग लेकर वे जल्द ही एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया को ज्ञापन सौंपेंगे।
विज्ञापन

एम्स में छात्रावास के पास खाली मैदान पर एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्रों ने रामलीला मंचन किया था। गाने-बजाने के साथ शुरू हुए कार्यक्रम के दौरान जमकर अभद्रता हुई। इस पूरे कार्यक्रम का वीडियो बनाकर एम्स के ही छात्रों ने यूट्यूब पर पोस्ट कर दिया। वीडियो कुछ ही देर बाद वायरल हो गया और लोग छात्रों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाने लगे।
विज्ञापन

इसके चलते आनन फानन में बीते रविवार को एम्स के छात्रों ने सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी। एम्स स्टूडेंट एसोसिएशन ने भी सोशल मीडिया पर माफी मांगते हुए किसी भी धर्म का अपमान करने की मंशा नहीं होने की बात कहते हुए गलती स्वीकार कर ली। सोमवार को एम्स प्रबंधन ने भी चेतावनी जारी करते हुए भविष्य में ऐसी गलती नहीं दोहराने और सोशल मीडिया से दूरी बनाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed