फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   process of admission to nine undergraduate level courses and all courses in delhi university can start by the second or third week of july

दिल्ली विश्वविद्यालय: यूजी के नौ कोर्सेज व पीजी कोर्सेज में दाखिले जल्द हो सकते हैं शुरू, डीयू कर रहा मंत्रालय के दिशा-निर्देशों का इंतजार

Tue, 29 Jun 2021 03:55 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 29 Jun 2021 03:55 AM IST
सार

दिल्ली विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. विकास गुप्ता ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि सेंट्रल यूनिवर्सिटी कॉमन एंट्रेस टेस्ट(सीयूसैट) 54 विश्वविद्यालयों के लिए है। लेकिन अभी इसको लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। इसको लेकर मंत्रालय के दिशा-निर्देशों का इंतजार किया जा रहा है। 

विज्ञापन
process of admission to nine undergraduate level courses and all courses in delhi university can start by the second or third week of july
दिल्ली विवि - फोटो : PTI

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय में अंडर ग्रेजुएट स्तर के नौ कोर्सेज व सभी कोर्सेज में दाखिले की प्रक्रिया जुलाई के दूसरे या तीसरे सप्ताह तक शुरू हो सकती है। बाकी यूजी कोर्सेज के दाखिले मेरिट से या सेंट्रल यूनिवर्सिटी कॉमन एंट्रेस से, इसको लेकर दिल्ली विश्वविद्यालय अभी केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के दिशा-निर्देशों का इंतजार कर रहा है। एंट्रेस आधारित कोर्सेज के पंजीकरण प्रक्रिया के लिए डीयू ने तैयारी भी शुरू कर दी  है। 

विज्ञापन


दिल्ली विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. विकास गुप्ता ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि सेंट्रल यूनिवर्सिटी कॉमन एंट्रेस टेस्ट(सीयूसैट) 54 विश्वविद्यालयों के लिए है। लेकिन अभी इसको लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। इसको लेकर मंत्रालय के दिशा-निर्देशों का इंतजार किया जा रहा है। 
विज्ञापन


डीन स्टूडेंट वेलफेयर डीन एडमिशन प्रो. राजीव गुप्ता ने कहा कि हम नौ यूजी कोर्सेज जिनमें पहले से एंट्रेस होता है और सभी पीजी कोर्सेज में दाखिले पुराने सिस्टम के आधार पर ही शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं। हमारा प्रयास है कि जुलाई के दूसरे या तीसरे सप्ताह में इन कोर्सेज के लिए पंजीकरण प्रक्रिया को शुरू कर दिया जाए। पहली प्राथमिकता है पहले से जिन कोर्सेज में एंट्रेस होता है उनमें पंजीकरण को शुरू कर दिया जाए। जिससे कि इन कोर्सेज को लेकर छात्रों को स्पष्टता मिल जाए। उल्लेखनीय है कि इन कोर्सेज के एंट्रेस नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से आयोजित किए जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन नौ कोर्सेज में प्रवेश परीक्षा आधारित होते हैं दाखिले
बैचलर ऑफ मैनेजमेंट स्टडी, बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एफएआई), बीए ऑनर्स बिजनेस इकोनॉमिक्स, बीटेक(आईटी एंड एम), बीए ऑनर्स ह्यूमेनिटीज एंड सोश्ल साइंसेज, बैचलर ऑफ एलिमेंट्री एजुकेशन, बीएससी इन फिजिकल एजुकेशन (हेल्थ एजुकेशन एंड स्पोट्स), बीए ऑनर्स एमएमसी, बीए ऑनर्स म्यूजिक व पांच वर्षीय जर्नलिज्म प्रोग्राम। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed