फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Prime Minister and Home Minister's program to attend Ravana Dahan was cancelled due to rain.

Delhi News: बारिश से प्रधानमंत्री-गृहमंत्री के रावण दहन में आने का कार्यक्रम रद्द

Thu, 02 Oct 2025 09:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 09:17 PM IST
विज्ञापन
Prime Minister and Home Minister's program to attend Ravana Dahan was cancelled due to rain.
राष्ट्रपति ने लालकिला मैदान में देखा राम-रावण युद्ध, फिल्म स्टार बॉबी देओल ने भी उठाया लुत्फ
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजधानी में बृहस्पतिवार को बारिश के बीच विजय दशमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रभु श्री राम ने रावण का संहार करते हुए उसके भाई कुंभकर्ण व पुत्र मेघनाद के पुतलों को अग्नि के सुपुर्दं कर दिया। हांलाकि बारिश के कारण आईपी एक्सटेंशन की श्री रामलीला कमेटी की ओर से रावण दहन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र के आने के कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया। वहीं पीतमपुरा में श्री केशव रामलीला कमेटी के यहां गृहमंत्री अमित शाह का आना भी स्थगित कर दिया गया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी नहीं पहुंची।
रामलीलाओं में रावण दहन कार्यक्रम के दौरान प्रभु राम के विजयी होने पर श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम का उद्घोष करते हुए वातावरण को राममय बना दिया। बारिश में कई जगह पुतले भींगकर खराब हो गए। इस कारण कुछ जगह पुतले जलने में दिक्कत हुई। लालकिला मैदान में श्री धार्मिक लीला कमेटी की रामलीला में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दीप प्रज्ज्वलित के बाद राम, लक्ष्मण व हनुमान को तिलक कर रामलीला के मंचन का शुभारंभ किया गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री समृति ईरानी भी मौजूद रहीं। लालकिला मैदान में लवकुश रामलीला कमेटी के यहां फिल्म स्टार बॉबी देओल पहुंचे। उन्होंने भारी भीड़ के बीच रावण के पुतले पर तीर चलाया। इस दौरान उनकी एक झलक पाने के लिए लोग मंच तक पहुंच गए और सभी उन्हें अपने मोबाइल के कैमरे में कैद करने में जुट गए। कमेटी के प्रधान अर्जुन कुमार ने उनको गदा, प्रभु श्रीराम की मूर्ति, पट्टका पहनाकर सम्मानित किया। यहां भी पुतले चलाने में परेशानी हुई। लालकिला मैदान में ही नवश्री धार्मिक लीला कमेटी की ओर से कराई जा रही रामलीला में पूर्व सांसद जयप्रकाश अग्रवाल ने तीर चलाकर पुतलों का दहन किया। हालांकि यहां पुतले भीग गए थे।
विज्ञापन

ग्रेटर कैलाश-1 में लाला लाजपत राय मार्ग पर श्रीराम धार्मिक रामलीला कमेटी के यहां दशहरे के मौके पर राम रावण युद्ध से लेकर रावण वध तक की लीला का सफल मंचन किया गया। सांसद बांसुरी स्वराज ने पुतलों पर तीर चलाया। आदर्श रामलीला कमेटी अशोक विहार फेस 2 में कुंभकरण-मेघनाथ व रावण के पुतले का दहन किया गया। वहीं बारिश के कारण पीतमपुरा में श्री केशव रामलीला कमेटी के यहां गृहमंत्री अमित शाह का कार्यक्रम रद्द हो गया। यहां पर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व सांसद अरुण सिंह एवं विश्व हिंदू परिषद के दिल्ली प्रांत के अध्यक्ष कपिल खन्ना पुतला दहन किया। द्वारका सेक्टर-10 में द्वारका श्री रामलीला सोसायटी के यहां राम-रावण युद्ध, रावण वध, दशहरा महोत्सव, रावण कुंभकरण, मेघनाथ के विशाल पुतलों का दहन किया गया। इस भव्य अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश साहिब सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed