{"_id":"5fb582248ebc3e9be34640ae","slug":"preparations-to-increase-663-icu-beds-in-delhi-hospitals-ashram-news-noi549003842","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के अस्पतालों में 663 आईसीयू बेड बढ़ाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली के अस्पतालों में 663 आईसीयू बेड बढ़ाने की तैयारी
विज्ञापन
नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए राजधानी के अस्पतालों में जल्द ही 663 आईसीयू बिस्तरों को बढ़ाया जाएगा। दिल्ली सरकार ने फैसला लिया है कि दो से तीन दिन में सरकार अपने अस्पतालों में आईसीयू बिस्तरों की बढ़ोतरी करेगी। पूर्वी दिल्ली के सबसे बड़े अस्पताल जीटीबी में 232 बिस्तर बढ़ाए जाएंगे। केंद्र सरकार से 750 आईसीयू बिस्तर मिलने के बाद सरकार ने बिस्तरों की कमी समाप्त होने का दावा किया है। बुधवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बावजूद सरकारी अस्पतालों के डॉक्टरों ने बहुत शानदार काम किया है। अगर बहुत जरूरी हुआ तभी एक-दो बाजारों को कुछ दिन के लिए बंद किया जाएगा। फिलहाल कोई बाजार बंद नहीं किया गया है।
स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के साथ जीटीबी अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ दिनों में अस्पतालों में 663 आईसीयू बिस्तर बढ़ाए जाएंगे। सरकार बाजारों में भीड़ का आकलन भी करेगी। इसके बाद जरूरत के अनुसार बाजार बंद करने का फैसला लिया जा सकता है। सरकार के आगे चुनौती एक तरफ दिल्ली में संक्रमण पर काबू पाना है और दूसरी ओर लोगों की रोजी-रोटी व अर्थ व्यवस्था को बचाना है। केजरीवाल ने राजनीतिक दलों से अपील करते हुए कहा कि दिल्ली कठिन परिस्थति से जूझ रही है। यह वक्त राजनीति का नहीं, बल्कि सेवा करने का है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ बड़े निजी अस्पतालों को छोड़ दें तो लगभग सभी सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में बिस्तर उपलब्ध हैं। केंद्र के सहयोग के बाद अगले कुछ दिनों के अंदर लगभग 1400 के करीब अतिरिक्त आईसीयू बिस्तर तैयार होने की बात भी कही।
विज्ञापन
बाजारों में नहीं हुआ सामाजिक दूरी का पालन
मुख्यमंत्री ने कहा कि त्योहार के समय बाजारों में सामाजिक दूरी का पालन नहीं हुआ। कुछ बाजार ऐसे थे, जहां भीड़ बहुत ज्यादा थी। ये बाजार कोरोना के हॉटस्पॉट बन सकते थे। आने वाले चंद दिनों में देखेंगे कि कैसे हालात हैं? अगर बाजार बंद करने की जरूरत नहीं है तो बिल्कुल बंद नहीं करेंगे।