{"_id":"60ee34fa8ebc3e4dfc76f166","slug":"preparation-to-run-the-country-s-first-corporate-train-tejas-till-ayodhya","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश की पहली कॉरपोरेट ट्रेन तेजस को अयोध्या तक चलाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश की पहली कॉरपोरेट ट्रेन तेजस को अयोध्या तक चलाने की तैयारी
Wed, 14 Jul 2021 06:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 14 Jul 2021 06:21 AM IST
सार
- श्रीराम मंदिर तक तेजस ट्रेन को चलाने की योजना तैयार की जा रही है
- सात अगस्त से एक बार फिर दिल्ली-लखनऊ-दिल्ली के बीच चलने लगेगी तेजस
विज्ञापन
तेजस एक्सप्रेस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश की पहली कॉरपोरेट ट्रेन तेजस को अब टूरिस्ट सर्किट पर चलाने की पहल की जा रही है। दिल्ली-लखनऊ के बीच चलने वाली ट्रेन में कई बार यात्रियों की कमी रहती है। इस वजह से ट्रेन के कई फेरे घाटे का सौदा साबित होते है। इसे देखते हुए इस ट्रेन को अयोध्या तक चलाने की योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन
श्रीराम मंदिर दर्शन के लिए जल्द ही एक सुविधायुक्त ट्रेन मिल सकती है। आईआरसीटीसी अयोध्या तक तेजस ट्रेन चलाने का खाका तैयार कर रहा है। कोविड की वजह से यह योजना परवान नहीं चढ़ पाई थी। लेकिन एक बार फिर इस ट्रेन को लखनऊ से आगे अयोध्या तक ले जाने की तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
फिलहाल यह ट्रेन 7 अगस्त से एक बार फिर दिल्ली-लखनऊ व अहमदाबाद-मुंबई के बीच चलने लगेगी। आइआरसीटीसी के इस प्रस्ताव पर रेलवे बोर्ड की मुहर भी लग गई है। नई दिल्ली-लखनऊ के बीच चलने वाली इस ट्रेन का संचालन सप्ताह में चार दिन किया जाएगा।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि पिछले साल कोविड संक्रमण की वजह से यात्रियों के नहीं मिलने की वजह से 19 मार्च से तेजस का संचालन रोक दिया गया था। संक्रमण दर कम हुआ तो 17 अक्तूरबर से संचालन शुरू भी हुआ लेकिन बाद में बंद कर दिया गया। इस साल भी आईआरसीटीसी ने 14 फरवरी से ट्रेन चलाना शुरू ही किया था कि कोविड की वजह से अगले आदेश तक रद्द कर दिया गया।