फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Preparation of Delhi's winter action plan from next week

प्रदूषण : दिल्ली के विंटर एक्शन प्लान की तैयारी अगले सप्ताह से, संयुक्त कार्ययोजना की मांग

Wed, 08 Sep 2021 03:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 08 Sep 2021 03:35 AM IST
सार

पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा, पराली पर आयोग और पर्यावरण मंत्री से मिलेंगे

विज्ञापन
Preparation of Delhi's winter action plan from next week
गोपाल राय - फोटो : एएनआई

विस्तार

प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली सरकार अगले सप्ताह से विंटर एक्शन प्लान की तैयारी करेगी। पड़ोसी राज्यों में पराली जलाने की समस्या को लेकर वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग और केंद्रीय पर्यावरण मंत्री से मुलाकात की भी तैयारी है। पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि सरकार प्रदूषण से निपटने के लिए केंद्र से संयुक्त कार्ययोजना बनाने की मांग करेगी।

विज्ञापन


गोपाल राय ने कहा कि केंद्र सरकार से सहयोग मिला तो दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत को प्रदूषण से मुक्ति दिलाना आसान होगा। पराली को गलाने के लिए पिछले साल दिल्ली सरकार ने पूसा इंस्टीट्यूट के माध्यम से खेतों में बायो डी-कंपोजर का छिड़काव कराया था। इसका परिणाम  सकारात्मक रहा था।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश को बायो डी-कंपोजर को लेकर पहल करनी चाहिए, ताकि पराली की समस्या से निजात मिल सके। उन्होंने कहा कि ठंड के मौसम में हालात बिगड़ने के कारण वाहनों और धूल से होने वाला प्रदूषण भी है। इसमें सबसे महत्वपूर्ण पराली जलाने से होने वाला प्रदूषण है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पिछले साल सरकार ने जो प्रयोग किए थे, उसे लेकर राष्ट्रीय आयोग में भी अपनी बात रखी थी। अब उसे गति देने के लिए एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही केंद्रीय मंत्रियों के साथ-साथ राष्ट्रीय आयोग से भी मुलाकात करेगा।


साथ ही, गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। इनमें ‘रेड लाइट ऑन गाड़ी ऑफ’ अभियान भी है। यह सभी राज्यों में चलाया जा सकता है। दिल्ली में धूल प्रदूषण रोकने के लिए एंटी डस्ट कैंपेन चलाया गया, जो सभी सभी राज्यों में चलाया जाना चाहिए। दिल्ली में इस पूरे अभियान के लिए केंद्रीकृत वाररूम बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed