{"_id":"6ac45181675003dfea095158","slug":"precious-stones-and-raw-emeralds-worth-2-02-crore-seized-from-a-passenger-arriving-from-bangkok-at-airport-s-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: एयरपोर्ट पर बैंकॉक से आए यात्री से 2.02 करोड़ के बेशकीमती पत्थर और कच्चे पन्ने बरामद, तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: एयरपोर्ट पर बैंकॉक से आए यात्री से 2.02 करोड़ के बेशकीमती पत्थर और कच्चे पन्ने बरामद, तस्कर गिरफ्तार
Tue, 06 Oct 2026 07:27 AM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 06 Oct 2026 07:27 AM IST
सार
दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने 2.02 करोड़ रुपये के बेशकीमती पत्थरों की तस्करी में एक यात्री को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
हथकड़ी, arrest
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने 2.02 करोड़ रुपये के बेशकीमती पत्थरों की तस्करी में एक यात्री को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि बैंकॉक से आए इस यात्री को तीन अक्तूबर को हवाई अड्डे के टर्मिनल-3 पर स्पॉट प्रोफाइलिंग के आधार पर रोका गया था।
विज्ञापन
तलाशी के दौरान इसके पास से 1.01 करोड़ रुपये के 3,200 कीमती पत्थर और गहने मिले। इसके बाद आगे की जांच के तहत सीमा शुल्क अधिकारियों ने यात्री से जुड़ी जगहों पर तलाशी ली। तलाशी में 196.67 किलो कच्चे पन्ने, 221 कैरेट कटे और पॉलिश किए हुए रूबी और 45 कैरेट कटे और पॉलिश किए हुए पन्ने बरामद हुए। इसके अलावा जरूरी दस्तावेज और दूसरी चीजें भी मिलीं। जब्ती के पूरे सामान की कुल कीमत 2.02 करोड़ रुपये आंकी गई।
विज्ञापन