Indian Railways: आनंद विहार से हफ्ते में दो दिन चलेगी पुरबिया एक्सप्रेस, नई दिल्ली-सहरसा क्लोन एक्सप्रेस अब बरौनी तक ही जाएगी
आनंद विहार रेलवे स्टेशन से पुरबिया एक्सप्रेस 7 जुलाई से हफ्ते में दो दिन चलेगी। इसके अलावा 5 जुलाई से नई दिल्ली-सहरसा क्लोन स्पेशल अपनी यात्रा सहरसा के बजाय बरौनी स्टेशन पर समाप्त करेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुरबिया एक्सप्रेस ट्रेन अब आनंद विहार रेलवे स्टेशन से हफ्ते में दो दिन चलेगी। रेलवे ने 8 जुलाई से इस ट्रेन को प्रत्येक शुक्रवार और सोमवार को चलाने का निर्णय लिया है। इसके अलावा रेलवे ने नई दिल्ली-सहरसा-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल ट्रेन के टर्मिनल में परिवर्तन किया है। इस ट्रेन को सहरसा-बरौनी के बीच निरस्त कर दी जाएगी।
ट्रेन संख्या 15279 सहरसा-आनंद विहार टर्मिनल पुरबिया एक्सप्रेस 7 जुलाई से प्रत्येक बृहस्पतिवार व रविवार को सहरसा से आनंद विहार के लिए चलेगी। वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 15280 आनंद विहार टर्मिनल-सहरसा पुरबिया एक्सप्रेस आनंद विहार से प्रत्येक शुक्रवार और सोमवार को चलेगी। इसके अलावा ट्रेन संख्या 02563/02564 सहरसा-नई दिल्ली-सहरसा क्लोन स्पेशल के टर्मिनल में परिवर्तन किया जाएगा।
5 जुलाई से ट्रेन संख्या 02564 नई दिल्ली-सहरसा क्लोन स्पेशल अपनी यात्रा सहरसा के बजाय बरौनी स्टेशन पर समाप्त करेगी। 6 जुलाई से ट्रेन संख्या 02563 सहरसा-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल अपनी यात्रा सहरसा के बजाय बरौनी स्टेशन से प्रारंभ करेगी।
बरौनी और नई दिल्ली के बीच में इस ट्रेन के समय और ठहरावों में कोई परिवर्तन नहीं होगा। 02563/02564 सहरसा-नई दिल्ली- सहरसा क्लोन स्पेशल की सेवा बरौनी तथा सहरसा के बीच रद्द रहेगी।रेलवे ने एक अन्य निर्णय में ट्रेन संख्या 04339/04340 बुलंदशहर-तिलकब्रिज-बुलंदशहर शटल व मेरठ सिटी-खुर्जा-मेरठ सिटी स्पेशल ट्रेन को 5 जून को निरस्त करने का निर्णय लिया है।
निजामुद्दीन स्टेशन पर शुद्ध वैष्णव खाना उपलब्ध कराने की हुई शुरुआत
दिल्ली के निजामुद्दीन स्टेशन पर अब शुद्ध वैष्णव खाना मिलेगा। यात्री पुरानी दिल्ली की वेज बिरियानी का भी आनंद ले सकेंगे। यह खाना उन्हें सफर के दौरान उनकी सीट पर मिलेगा। इसके लिए रेलवे ने गोविंदाज रेस्तरा से करार किया है। इस सुविधा के बाद ट्रेन यात्रियों को खानपान के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा और वे अपनी सीट पर ही लजीज व्यंजनों का आनंद ले सकेंगे।
रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि लोगों की धार्मिक आस्था को देखते हुए दिल्ली इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शियसनेस (इस्कॉन मंदिर) द्वारा गोविदाज रेस्तरां के माध्यम से यह सुविधा शुरू की है। यात्री यहां से डीलक्स थाली, महाराजा थाली, पुरानी दिल्ली की वेज बिरियानी, वेज डिमसम, पनीर डिमसम, वोक टॉस नूडल्स, दाल मखानी जैसे सात्विक आहार का लुत्फ उठा सकेंगे। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) ने ई-कैटरिंग सेवाओं के माध्यम से इस सुविधा को शुरू किया है। वेबसाइट 222.ecatering.irctc.co.in या फूड ऑन ट्रैक एप व 1323 पर फोन करके यात्रा से दो घंटे पहले ऑर्डर देने पर यात्री यह खाना प्राप्त कर सकेंगे। आर्डर के साथ यात्रियों को अपना पीएनआर नंबर भी देना होगा।