फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Politics on speech live telecast Manish Sisodia raised question PM Modi had objections to Kejriwal live telecast was broadcasting allowed today

मनीष सिसोदिया ने उठाए सवाल : केजरीवाल के लाइव टेलीकास्ट पर आपत्ति थी, आज पीएम ने कैसे दे दी इजाजत? 

Tue, 18 May 2021 03:28 PM IST
सुशील कुमार कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Tue, 18 May 2021 03:28 PM IST
सार

दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सवाल उठाया कि पिछली बैठक में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के भाषण के लाइव टेलीकास्ट पर आपत्ति थी? क्या आज ब्रॉडकास्ट की इजाजत थी?
 

विज्ञापन
Politics on speech live telecast Manish Sisodia raised question PM Modi had objections to Kejriwal live telecast was broadcasting allowed today
मनीष सिसोदिया - फोटो : एएनआई

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगवार को देश में कोरोना की स्थिति पर चर्चा करने के लिए जिलाधिकारियों से बात की। पीएम मोदी ने आठ राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के जिलाधिकारियों से सीधा संवाद किया। प्रधानमंत्री का ये संवाद टेलीविजन पर ब्रॉडकास्ट किया गया। इस ब्रॉडकास्टिंग के बाद दिल्ली में सियासत शुरू हो गई। 

विज्ञापन


दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सवाल उठाया कि पिछली बैठक में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के भाषण के लाइव टेलीकास्ट पर आपत्ति थी? क्या आज ब्रॉडकास्ट की इजाजत थी?
विज्ञापन


पीएम मोदी के भाषण के तुरंत बाद मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा कि आज की मीटिंग में प्रधानमंत्री का वक्तव्य टीवी पर लाइव प्रसारित हुआ। पिछली बैठक में सीएम केजरीवाल के लाइव प्रसारण पर आपत्ति थी। कहा गया था कि प्रोटोकॉल तोड़ा गया है। आज के प्रोटोकॉल में लाइव ब्रॉडकास्ट की इजाजत थी? कैसे पता चलेगा कि कौन सी मीटिंग का लाइव टेलीकास्ट हो सकता है और किस मीटिंग का नहीं?
विज्ञापन
विज्ञापन

 


23 अप्रैल को केजरीवाल ने किया था भाषण का लाइव टेलीकास्ट
बता दें कि 23 अप्रैल को पीएम मोदी ने मुख्यमंत्रियों के साथ कोरोना के बिगड़ते हालात को लेकर मीटिंग की थी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बोलने की बारी आई तो मीटिंग का लाइव टेलीकास्ट देश के टीवी चैनलों पर चलने लगा। जिसको लेकर प्रधानमंत्री ने सख्त एतराज जताया था। 


पीएम मोदी बोले- प्रोटोकॉल के खिलाफ
उनका कहना था कि हमारी जो परंपरा है, हमारे जो प्रोटोकॉल हैं, उसके खिलाफ हो रहा है कि कोई मुख्यमंत्री ऐसी इनहाउस मीटिंग को लाइव टेलीकास्ट करे। यह उचित नहीं है। इस पर सीएम केजरीवाल ने माफी भी मांगी। बाद में मुख्यमंत्री कार्यालय से स्पष्टीकरण जारी कर बताया गया कि पहले से इस तरह के एहतियात बरतने का निर्देश केंद्र सरकार से नहीं मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed