{"_id":"61589a318ebc3edac41df1a2","slug":"policeman-attacked-by-three-man-in-mundka-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : मुंडका मे तीन युवकों ने सिपाही पर किया हमला, सिपाही ने एक आरोपी को दबोचा, दो अन्य फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : मुंडका मे तीन युवकों ने सिपाही पर किया हमला, सिपाही ने एक आरोपी को दबोचा, दो अन्य फरार
Sat, 02 Oct 2021 11:16 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Sat, 02 Oct 2021 11:16 PM IST
सार
मुंडका इलाके में कार पर शराब की बोतल रखकर पीने से मना करने पर आरोपियों ने दिल्ली पुलिस के सिपाही के सिर पर बोतल से हमला कर उसे घायल कर दिया। सिपाही ने एक आरोपी को दबोच लिया, जबकि दो फरार हो गए।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस
- फोटो : delhipolice.nic.in
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंडका इलाके में कार पर शराब की बोतल रखकर पीने से मना करने पर आरोपियों ने दिल्ली पुलिस के सिपाही की पिटाई कर दी। इस दौरान आरोपियों ने बोतल से सिपाही के सिर पर हमला कर उसे घायल कर दिया। घायल होने के बावजूद सिपाही ने अपने सहयोगी के साथ मिलकर एक आरोपी को दबोच लिया। दो अन्य हमलावर कार में सवार होकर फरार हो गए।
सिपाही के बयान पर पुलिस ने सरकारी काम में बाधा पहुंचाने, मारपीट करने और गैर इरादतन हत्या का प्रयास करने का मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घायल सिपाही प्रशांत मुंडका थाने में तैनात है।
अपनी शिकायत में प्रशांत ने बताया कि वह बृहस्पतिवार रात एक अन्य सिपाही के साथ बाइक से गश्त कर रहा था। घेवरा मेट्रो स्टेशन के पास उन लोगों ने तीन युवकों को कार की बोनट पर शराब की बोतल और गिलास रखकर शराब पीते देखा। दोनों उन युवकों के पास गए और खुले में शराब पीने से मना किया। सिपाहियों ने उनको चालान करने की बात कही।
विज्ञापन
शिकायत के अनुसार, इस बात से नाराज होकर तीनों युवकों ने प्रशांत की पिटाई शुरू कर दी। पवन नाम के आरोपी ने शराब की बोतल उसके सिर पर मार दी, जिससे वह लहूलुहान हो गया। बावजूद प्रशांत ने अपने सहयोगी के साथ आरोपी पवन को दबोच लिया। अपने साथी को गिरफ्त में आता देख अन्य दो आरोपी कार में सवार होकर फरार हो गए। पवन घेवरा गांव का रहने वाला है। सिपाही की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।