{"_id":"6919f13be97f28a41b021e36","slug":"police-return-lost-bag-through-facebook-ashram-news-c-340-1-del1011-112776-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: फेसबुक के जरिए पुलिस ने खोया हुआ बैग लौटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: फेसबुक के जरिए पुलिस ने खोया हुआ बैग लौटाया
विज्ञापन
फेसबुक के जरिए पुलिस ने खोया हुआ बैग लौटाया
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। आनंद विहार रेलवे पुलिस ने फेसबुक के जरिए युवक का खोया बैग उसे वापस लौटा दिया है। बैग में 2.25 लाख के आभूषण और करीब 8,500 रुपये नकदी थे। 21 अक्तूबर को रेलवे पुलिस को आनंद विहार रेलवे टर्मिनल पर पुलिस को एक लावारिश ट्रॉली बैग मिला था। जब पुलिस ने उस बैग की जांच की, तो उसमें से सोने-चांदी के साथ हजारों की संख्या में नकदी भी मिले थे। उस दौरान पुलिस ने बैग को सुरक्षित अपने पास रख लिया। पुलिस ने बैग के मालिक की पहचान के लिए रेलवे स्टेशन पर इसकी उद्घोषणा भी करवाई, लेकिन बैग का मालिक सामने नहीं आया।
बाद में पुलिस ने बैग की पहचान के लिए उसकी तस्वीर फेसबुक पर पोस्ट कर दी। कुछ दिनों बाद पुलिस को फेसबुक के जरिये खोरा कॉलोनी, गाजियाबाद निवासी रमेश कुमार ने संपर्क किया और खुद को बैग का मालिक बताया। उन्होंने पुलिस से कहा कि वह मूल रूप से बिहार के हैं और जल्दबाजी में वह अपना बैग स्टेशन पर ही भूल गए थे। ब्यूरो