फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   police could show video showing Kalita giving hate speech during riots

पुलिस पेश नहीं कर पाई देवांगना के भड़काऊ भाषण का कोई वीडियो, कोर्ट ने जमानत याचिका पर सुरक्षित रखा फैसला

Sat, 22 Aug 2020 03:01 AM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Sat, 22 Aug 2020 03:01 AM IST
विज्ञापन
police could show video showing Kalita giving hate speech during riots
देवांगना कलीता - फोटो : सोशल मीडिया

हाईकोर्ट ने उत्तर पूर्वी दिल्ली दंगा मामले में पुलिस से कहा कि वह कथित रूप से भड़काऊ भाषण देने के आरोप में गिरफ्तार पिंजरा तोड़ समूह की सदस्य देवांगना कलीता का लोगों की भड़काते हुए वीडियो पेश करे। इस दौरान अदालत ने कलीता की याचिका पर दलीलें सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया।

विज्ञापन


न्यायमूर्ति सुरेश कुमार कैत ने जेएनयू की छात्रा एवं पिंजरा तोड़ समूह की सदस्य देवांगना कलीता की निचली अदालत में जमानत याचिका खारिज होने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की।
विज्ञापन


याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने पुलिस से उस वक्त का वीडियो पेश करने के लिए कहा जब कलीता कथित रूप से दंगे के दौरान लोगों को उपद्रव करने के लिए भड़का रही थीं। हालांकि पुलिस ने कहा कि दंगे के दौरान लोगों को भड़काने का वीडियो नहीं है, लेकिन 24 और 25 फरवरी को हुए दंगे से पहले के ऐसे वीडियो हैं, जिनमें वह भड़काऊ भाषण दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने कहा कि उसके पास 22 तथा 23 फरवरी के भी वीडियो हैं जब नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ जाफराबाद मेट्रो स्टेशन के बाहर बड़ी संख्या में लोग प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस ने आरोप लगाया कि कलीता ने लोगों को सीएए के विरोध में भड़काया था।

इस पर न्यायमूर्ति ने कहा कि मुझे उस भाषण का कोई अंश दिखाइए जिसे मीडिया या किसी अन्य ने रिकॉर्ड किया हो, जिसमें कलीता भीड़ को अपराध करने के लिए उकसा रही हों। कोर्ट ने कहा कि उस दौरान हर तरफ मीडिया की मौजूदगी थी और वे रिकार्डिंग कर रहे थे। कोर्ट जानना चाहती है कि कलीता ने क्या कहा जिससे भीड़ भड़की।


वहीं पुलिस की ओर से अतिरिक्त सॉलिसीटर जनरल एस वी राजू ने कहा कि 25 फरवरी को घटना के वक्त कोई मीडिया नहीं था और गवाहों के बयान भीड़ को उकसाने में कलीता की भूमिका को दर्शाते हैं। इसके बाद पीठ ने जमानत याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed