फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Police commissioner met sub-inspector injured in bullet praised courage and assured help in Jahangirpuri violence

जहांगीरपुरी बवाल: गोली लगने से घायल सब इंस्पेक्टर से पुलिस आयुक्त ने की मुलाकात, साहस की प्रशंसा की और मदद का दिया आश्वासन  

Tue, 19 Apr 2022 12:13 AM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार Updated Tue, 19 Apr 2022 12:13 AM IST
सार

पुलिस आयुक्त ने कहा कि पूरी फोर्स को उनके साहस और कर्तव्य की भावना पर गर्व है। उसकी साहस के बदौलत ही अनियंत्रित भीड़ को जल्दी से नियंत्रित करने में मदद मिली।

विज्ञापन
Police commissioner met sub-inspector injured in bullet praised courage and assured help in Jahangirpuri violence
दिल्ली पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना - फोटो : एएनआई

विस्तार

जहांगीरपुरी में हिंसा के दौरान गोली लगने से घायल सब इंस्पेक्टर मेदा लाल से सोमवार को पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने मुलाकात की। पुलिस आयुक्त सोमवार को मेदा लाल के आवास पर जाकर उनका हालचाल जाना। इस अवसर पर पुलिस आयुक्त ने मेदा लाल के साहस की प्रशंसा की।

विज्ञापन


पुलिस आयुक्त ने आवास पर पहुंचने के बाद सब इंस्पेक्टर का हालचाल जाना और उनके तबीयत के बारे में पूछा। इस दौरान पुलिस आयुक्त ने उस दिन हुई घटना के बारे में भी जानकारी हासिल की। बातचीत के दौरान विशेष आयुक्त दीपेंद्र पाठक भी मौजूद थे।
विज्ञापन


पुलिस आयुक्त ने कहा कि पूरी फोर्स को उनके साहस और कर्तव्य की भावना पर गर्व है। उसकी साहस के बदौलत ही अनियंत्रित भीड़ को जल्दी से नियंत्रित करने में मदद मिली। पुलिस आयुक्त ने कहा कि इस कठिन समय के दौरान दिल्ली पुलिस उनके साथ है। उन्होंने कहा कि इस दौरान विभाग की ओर से उन्हें हर संभव मदद की जाएगी। पुलिस आयुक्त ने उन्हें सहायता का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed