{"_id":"608310b98ebc3e8dbd7bb552","slug":"police-arrests-a-man-for-alleged-black-marketing-of-oxygen-cylinder-ashram-news-noi5787156141","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध रूप से ऑक्सीजन सिलिंडर बेचने वाला कारोबारी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध रूप से ऑक्सीजन सिलिंडर बेचने वाला कारोबारी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। सागरपुर थाना पुलिस ने एक मकान पर छापा मारकर अवैध रूप से ऑक्सीजन गैस बेचने वाले एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है। उसके पास सिलिंडर बेचने का कोई लाइसेंस नहीं था। पुलिस ने उसके कब्जे से 32 बड़े सिलिंडर और 16 छोटे सिलिंडर बरामद किए हैं। पुलिस कारोबारी से पूछताछ कर रही है।
दक्षिण पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त इंगित प्रताप सिंह ने बताया कि इलाके में गश्त के दौरान मुखबिर ने बीट सिपाही को बताया कि दशरथपुरी के एक मकान में अवैध रूप से ऑक्सीजन सिलिंडर रखे जाते हैं। सिपाही ने इस बात की जानकारी सागरपुर थाना प्रभारी को दी। पुलिस ने तुरंत एक टीम गठित कर उक्त मकान पर छापा मारा। जहां से पुलिस ने सिलिंडर बरामद कर लिए।
जांच में पता चला कि मकान अनिल कुमार का है जिसका औद्योगिक गैस की आपूर्ति करने का कारोबार है। वह बड़े सिलिंडरों से गैस को छोटे सिलिंडरों में डालने के बाद उसे जरूरतमंदों को साढ़े 12 हजार में बेचता था। उसका गोदाम मायापुरी में है।