Delhi: सेक्सटोर्शन गैंग को पुलिस ने किया गिरफ्तार, न्यूड वीडियो बनाकर करते थे ब्लैकमेल, महिला गिरफ्त से दूर
पुलिस अधिकारी के मुताबिक इस गैंग में एक महिला भी जुड़ी हुई थी,जो लोगों को सोशल मीडिया के मार्फत से फंसाती थी और उसके बाद अपने कपड़े उतारने के बाद नग्न अवस्था में लोगों को वीडियो देखने के लिए उसे बहला फुसलाकर उसे फांसती थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की साइबर यूनिट टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए एक ऐसे गैंग के खिलाफ शिकंजा कसा गया है जो सेक्सटोर्शन यानी गलत तरीके से लोगों का वीडियो बनाकर वीडियो लिंक उसके परिजनों को भेजने और सोशल मीडिया पर जारी करने के लिए अवैध तौर पर पैसों की वसूली करता रहा है।
पुलिस अधिकारी के मुताबिक इस गैंग में एक महिला भी जुड़ी हुई थी,जो लोगों को सोशल मीडिया के मार्फत से फंसाती थी और उसके बाद अपने कपड़े उतारने के बाद नग्न अवस्था में लोगों को वीडियो देखने के लिए उसे बहला फुसलाकर उसे फांसती थी। उसी दौरान उसके वीडियो को बाद में एडिट करके उसके और उसके रिश्तेदारों सहित उसके फेसबुक अन्य सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर अपलोड करने की धमकी देकर पैसों की वसूली करती थी।
क्राइम ब्रांच की टीम ने इस मामले में मिली शिकायतों के बाद तफ्तीश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के स्पेशल कमिश्नर रविंद्र सिंह यादव के मुताबिक इस मामले की जानकारी मिलने के बाद उन्होने डीसीपी विचित्रवीर के नेतृत्व में एसीपी प्रभात सिन्हा, इंस्पेक्टर मनोज कुमार मिश्रा, सब इंस्पेक्टर राकेश मल्लिक, प्रमोद कुमार, एएसआई संजय कुमार इत्यादि कई पुलिसकर्मियों की टीम ने इस ऑपरेशन पर काम करते हुए पांचों बदमाशों को गिरफ्तार किया।
इन पांच लोगों की हुई गिरफ्तारी
खुर्शीद खान, 31 वर्ष, गांव चंदूपुरा, तहसील- पहाड़ी, भरतपुर, राजस्थान
रमन, 42 वर्ष, गांव चंदूपुरा, तहसील-पहाड़ी, भरतपुर, राजस्थान
मुरारी, 42 वर्ष, गांव सियाना, तहसील-छाता, मथुरा, उत्तर प्रदेश
कालूराम, 33 वर्ष, लाडनू, नागौर, राजस्थान
विक्रम जाटव, 24 वर्ष, गांव, इटेदा, अलवर, राजस्थान